लाइव न्यूज़ :

बिहार में ये कैसा खेल! नीतीश कुमार के विधायक ने जदयू सांसद पर ही लगा दिया शराब और अफीम का कारोबार करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2021 16:31 IST

जदयू विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल पर शराब और अफीम के कारोबार करने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक गोपाल मंडल का जदयू सांसद पर आरोप।विधायक ने जदयू सांसद अजय मंडल पर शराब और अफीम के कारोबार का आरोप लगाया।

पटना: बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल पर ही बड़ा हमला बोल दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि यहां जो ट्रैक्टर पर दारू भेजते हैं और अफीम की खेती करते हैं, वह हमारे सांसद हैं. 

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने सांसद को वोट देकर जिताया, लेकिन वे कभी जनता के दुखदर्द को देखने तक नहीं आये. कोरोना, बाढ़ और कटाव में नदारद रहे. सिर्फ मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके साथ रहते हैं. इस बार जनता उनको सबक सिखाएगी. सांसद की हार निश्चित है. 

गोपाल मंडल ने कहा कि वह उनका विरोध नहीं करते हैं, लेकिन उनका कार्यकलाप ठीक नहीं है. गोपाल मंडल का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सह गोपाल मंडल की पत्नी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है. 

विधायक ने कहा- गुस्से में कह दी ऐसी बात

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि पत्नी का प्रचार करने जहां जाते हैं, जनता पूछती है कि सांसद कहां हैं? उसी गुस्सा में आकर ये बातें कही हैं. उनके द्वारा जो कहा गया है, वह कहीं से गलत नहीं है. सांसद बनाने में यहां के लोगों ने भरपूर सहयोग किया लेकिन वह क्षेत्र में आना भूल गये हैं. 

विधायक ने आरोप लगाया कि सांसद उनकी पत्नी के खिलाफ प्रचार करते हैं. विधायक ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं. वह सही जगह पर हैं. कोई कहीं भी शिकायत कर सकता है. वह व्यवस्था के खिलाफ बोलते हैं. 

दूसरी ओर राजद ने प्रतिक्रिया में कहा है कि यदि विधायक ऐसा बयान दे रहे हैं तो यह जांच का विषय है. चूंकि बिना सच्चाई को जाने कोई इस तरह का बयानबाजी कैसे कर सकते हैं. बिहार में तो शराबबंदी है और ऐसे में प्रतिनिधि का ऐसा बयान मायने रखता है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारJDU MLA Gopal Mandalजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"