लाइव न्यूज़ :

बिहार: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए काम के घंटे में राहत, भाजपा ने कहा- ऐसी राहत हिंदुओं को रामनवमी में क्यों नहीं?

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2023 12:51 IST

रमजान के महीने में बिहार में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों के लिए काम के घंटे में राहत पर भाजपा ने ऐतराज जताया है। भाजपा की ओर से कहा गया कि ऐसी छूट तो फिर हिंदुओं को भी रामनवमी के दौरान मिलनी चाहिए।

Open in App

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने रमजान के पाक महीने में मुस्लिम कर्मचारियों के काम के घंटे में राहत देने का फैसला किया है। हालांकि इसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि पहली बार राज्य में ऐसा किया गया है। साथ ही भाजपा ने सवाल उठाए कि ऐसी ही सहूलियत हिंदुओं को रामनवमी जैसे त्यौहार के दौरान क्यों नहीं दी जाती है?

बिहार सरकार की ओर से रमजान के दौराम मुस्लिम कर्मचारियों के राहत संबंधी सर्कुलर शुक्रवार को जारी किया गया था। इसके तहत मुस्लिम कर्मचारी पूरे रमजान में एक घंटा पहले कार्यालय आ सकते हैं और एक घंटा पहले निकल सकेंगे। हालांकि, छूट का यह प्रावधान 2020 में ही कर दिया गया था। उस समय भाजपा भी नीतीश कुमार के साथ सरकार में थी। ताजा आदेश में नई बात केवल बायोमीट्रिक प्रणाली में भी छूट के हिसाब से हाजिरी लगाने की बात कही गई है।

मुस्लिम को छूट मिल रही तो हिंदुओं को क्यों नहीं: संजय जयसवाल

रमजान पर राहत को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने शनिवार को कहा, 'आज तक नहीं हुआ था लेकिन इसके लिए अलग से नियम बनाया गया है। हिंदुओं के घर में भी रामनवमी होती है। नवरात्रि में वह सुबह 11 बजे तक और 5 बजे शाम से पूजा करने बैठ जाते हैं। अगर मुस्लिमों को छूट मिल रही है तो हिंदुओं को भी छूट मिलनी चाहिए। यह PFI के एजेंडो को दिखाता है। PFI का एजेंडा है कि बिहार को 2047 तक इस्लामिक स्टेट बनाना, इसके लिए बिहार सरकार उन्हें कहीं न कहीं मदद कर रही है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव केवल PFI का एजेंडा चला रहे हैं।'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साथ ही कहा, 'आपने नियम बना लिया कि एक घंटा पहले चले आएं और एक घंटा पहले चला जाए। जब ऑफिस में चपरासी और किरानी रहेगा ही नहीं तो पहले आकर कोई क्या करेगा। अगर आपको छूट देना ही था तो हिंदुओं को भी 10 दिन का छूट देते।'

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीरमजानतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"