लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार ने राजद के कोटे से तीन मंत्रियों का विभाग बदला, शिक्षामंत्री चंद्रशेखर को पकड़ाया गन्ना मंत्रालय

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 21, 2024 09:31 IST

नीतीश कुमार ने रामचरित मानस से लेकर राम मंदिर समारोह पर विवादित टिप्पणी करने वाले राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर का मंत्रालय बदलते हुए उन्हें गन्ना मंत्रालय दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर का बदला मंत्रालय रामचरित मानस और राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी करने वाले चंद्रशेखर देखेंगे गन्ना मंत्रालयआलोक मेहता शिक्षा मंत्रालय और ललित कुमार यादव राजस्व और भूमि संसाधन मंत्रालय देखेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, जिसमें उनके सहयोगी दल राजद के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए। नीतीश कुमार की इस पूरी कवायद में सबसे चौंकाने वाला नाम शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का है।

शिक्षामंत्री चंद्रशेखर रामचरित मानस से लेकर राम मंदिर समारोह पर विवादित टिप्पणियों के कारण मीडिया के सुर्खियों में रहे। शिक्षा मंत्रालय में चंद्रशेखर कथित तौर पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पाठक के साथ झगड़े के कारण भी खासे चर्चा में रहे।

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर से शिक्षा मंत्री लेकर गन्ना उद्योग मंत्रालय का कामकाज पकड़ा दिया है। बिहार सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग और राजस्व एवं भूमि संसाधन विभाग संभाल रहे मंत्री आलोक मेहता को सूबे के नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

वहीं मंत्री ललित कुमार यादव को राजस्व और भूमि संसाधन विभाग सौंपा गया, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग की अपनी मौजूदा जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हुए इस फेरबदल से पहले दिन में नीतीश कुमार ने 21 राष्ट्रीय सदस्य पदाधिकारियों के साथ अपनी पार्टी की टीम में फेरबदल किया था। वहीं 19 जनवरी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनके छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ उनके आधिकारिक आवास, 1, अणे मार्ग पर करीब आधे घंटे बंद कमरे में बैठक की थी।

नीतीश और लालू के बीच हुई उस बैठक के बाद ही सत्ता के गलियारों में इस बात के कयास लग रहे थे कि बिहार के सत्ता की सियासत में एक बार फिर उलटफेर का खेल हो सकता है। हालांकि उस बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए यह स्पष्ट किया था कि जदयू और राजद के बीच गठबंधन मजबूत है और सरकार में सब कुछ ठीक है।

लेकिन यह बात स्पष्ट थी कि पूर्व शिक्षामंत्री और राजद विधायक चंद्रशेखर की बयानबाजी और विभागीय कार्यशैली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहज नहीं थे। चन्द्रशेखर और शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव केके पाठके के बीच हुई तीखी नोंकझोंक के कारण नीतीश सरकार पर काफी सवाल उठे थे।

दोनों के बीच मनमुटाव इस कदर हो गया था कि चंद्रशेखर ने लंबे समय से शिक्षा विभाग की बैठकों में जाना बंद कर दिया था। इस बीच आईएएस केके पाठक भी छुट्टी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि केके पाठक की नाराजगी के कारण नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्रालय से चंद्रशेखर को रवाना कर दिया है।

चंद्रशेखर ने दो हफ्ते पहले राम मंदिर को मानसिक गुलामी का रास्ता बताया था, जिसके कारण काफी विवाद हुआ था। उसके अलावा उन्होंने हिंदू महाकाव्य रामचरितमानस की तुलना "साइनाइड" से करके भी नीतीश सरकार की खासी फजीहत करवाई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीपटनाबिहारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी