लाइव न्यूज़ :

Bihar News: आग और तड़प तभी शांत होगी, बिहार में अपनी सरकार?, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा- अब भी मिशन पूरा नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2024 18:02 IST

Bihar News:बिहार में जब भाजपा की सरकार बन जाएगी तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन के अंदर की आग और तड़प शांत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज भी जंगलराज वाले लोग बिहार के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिये।एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?

पटनाः पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खुले मंच से ऐलान किया कि बिहार में भाजपा की सरकार बनाना हमारा मिशन है। हमारी आग और तड़प तभी शांत होगी जब बिहार में अपनी सरकार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया है। लेकिन अब भी मिशन पूरा नहीं हुआ है। भाजपा का मिशन अधूरा है। विजय सिन्हा ने कहा इ बिहार में भाजपा की अपनी सरकार हो, तभी हम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जब भाजपा की सरकार बन जाएगी तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन के अंदर की आग और तड़प शांत होगी।

क्योंकि आज भी जंगलराज वाले लोग बिहार के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। आज भी उनके प्रभाव से बिहार ग्रसित है। विजय सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा को याद कर बिहार में अपनी सरकार बनानी चाहिए और अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिये।

बता दें कि पिछले सप्ताह से ही ये बखेड़ा शुरू हुआ है कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा यह अभी तय नहीं है।

इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वही हाल करने जा रही है जैसा उसने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का किया है। हालांकि अमित शाह के बयान पर सियासत गर्म होने के बाद भाजपा की सफाई आई थी। भाजपा ने दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक कर कहा था कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा।

लेकिन कोर कमेटी की बैठक के दो दिन बाद ही विजय कुमार सिन्हा ने खुले मंच से जता दिया कि उनकी पार्टी बीजेपी के इरादे क्या हैं? इसका मतलब है कि नीतीश कुमार की जरूरत नही रह जायेगी और भाजपा स्वतंत्र हो जाएगी। इसको लेकर एक बार फिर से सियासत गर्मा सकती है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट