लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में भीम आर्मी के नेता की हत्या के बाद समर्थकों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2023 14:54 IST

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के जिला संरक्षक राकेश पासवान की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़े हालात को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं।

Open in App

पटना: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया में भीम आर्मी के जिला संरक्षक एवं रालोजपा दलित सेना के राष्ट्रीय सचिव राकेश पासवान की हत्या के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। उनकी हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनाव है। आज सुबह से हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शव यात्रा के दौरान समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाते हुए लालगंज बाजार में तोड़फोड़ की। आक्रोशितों ने हाथ में भीम आर्मी का झंडा थाम रखा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पासवान की हत्या के बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर गए और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस वाहनों से साथ भी तोड़- फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया है। लालगंज के तीनपुलवा सहित आसपास के इलाकों में इनके समर्थकों द्वारा जबर्दस्त उपद्रव किया गया। 

बिहार के वैशाली में हंगामा

इतना ही नहीं दलित सेना के समर्थकों ने शव को लेकर पूरे लालगंज बाजार में उपद्रव मचाया। समर्थकों ने लालगंज थाना में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की। आक्रोशित लोगों ने तीनपुलवा के निकट एक गुमटी को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं, नगर परिषद के कार्यालय में तोड़फोड़ की। बिगड़े हालात को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों में बंद है। 

लालगंज में पूरा माहौल तनावपूर्ण है। लोग अपने-अपने घरों में बंद होने को मजबूर हुए। बता दें कि गुरुवार को दलित नेता राकेश पासवान की बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। घायल अवस्था में परिजन राकेश पासवान को हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भीम आर्मी नेता की हत्या की खबर जैसे ही समर्थकों को लगी, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर मुख्यालय डीएसपी देवेन्द्र प्रसाद और कई थानों की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद, समर्थक शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए थे।

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील