लाइव न्यूज़ :

Bihar News: आईएएस संजीव हंस के बाद कई अधिकारी ईडी रडार पर, जायसवाल ने कहा-हमने चूहेदानी लगा दिया, कई फंसेंगे, एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2024 18:26 IST

Bihar News: पीड़िता ने राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव और संजीव हंस पर झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की शिकायत के बाद ईडी ने अपनी छानबीन को आगे बढ़ाया।पूर्व विधायक गुलाब यादव और संजीव हंस के ठिकानों पर छापा मारा था।शुक्रवार को ईडी के गांधी मैदान के निकट स्थित कार्यालय में बुलाया गया था।

Bihar News: बिहार में मौज काट रहे आला अधिकारियों की मुश्किलें बढती दिख रही हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के बाद कई अधिकारी जांच एजेंसियों के रडार पर बताए जा रहे हैं। ईडी ने पिछले दिनों आईएएस अधिकारी संजीव हंस के अलावे उनके रिश्तेदारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिल्डर के यहां दस्तक देने के बाद अब जांच को आगे बढ़ाते हुए इस मामले में संजीव हंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर बुलाया था। बता दें कि पीड़िता ने राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव और संजीव हंस पर झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।

सूत्रों की माने तो इसी महिला की शिकायत के बाद ईडी ने अपनी छानबीन को आगे बढ़ाया और पीड़िता से मिले सबूत के आधार पर पूर्व विधायक गुलाब यादव और संजीव हंस के ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद इस मामले में रूपसपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सूत्रों की मानें तो पीड़िता को नोटिस देकर शुक्रवार को ईडी के गांधी मैदान के निकट स्थित कार्यालय में बुलाया गया था।

जहां, उससे फिलहाल पूछताछ की गई थी। इस बीच भाजपा ने कहा है कि बिहार में ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय में आज मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। यही काम बिहार में भी होगा।

आईएएस संजीव हंस को लेकर पूछे गये सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि “अभी एक संजीव हंस गये हैं, अभी कई और का जाना बाकी है। हमने चूहेदानी लगा दिया है, संजीव हंस जैसे और कई इसमें फंसेंगे। एक भी भ्रष्टाचारी नही बच पाएगा। आप लोग चिंता मत करिए। कई और अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के इतिहास में पहली दफे ईडी ने किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने पिछले 16 जुलाई को बिहार के आईएएस संजीव हंस और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद से लगातार संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार संजीव हंस के खिलाफ ईडी को ढेर सारे सबूत मिले हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने 1 अगस्त को संजीव हंस को ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी पद से हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया। संजीव हंस को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयIASबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’