बिहार राजग ने नहीं दिया सीट, ओपी राजभर ने 48 उम्मीदवारों की घोषणा की, 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर लड़ेंगे इलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 17:45 IST2025-10-15T17:43:31+5:302025-10-15T17:45:13+5:30

सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं।

Bihar NDA not give seats OP Rajbhar announced 48 candidates contest elections 153 out 243 assembly seats | बिहार राजग ने नहीं दिया सीट, ओपी राजभर ने 48 उम्मीदवारों की घोषणा की, 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर लड़ेंगे इलेक्शन

file photo

Highlightsबिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।हम बिहार में राजग को मज़बूत करना चाहते थे।सुभासपा “अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।”

पटनाः उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 48 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने इस बात को दोहराया कि वह बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 153 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम बिहार में राजग को मज़बूत करना चाहते थे, लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के असहयोगी रवैये के कारण गठबंधन संभव नहीं हो सका।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की बिहार इकाई ने “केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया।’’

उनका कहना था कि सुभासपा “अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।” राजभर ने स्पष्ट किया, “अगर राजग के साथ नहीं, तो किसी अन्य गठबंधन के साथ भी नहीं जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पार्टी अब “पीछे नहीं हटेगी” और बिहार में “सामाजिक न्याय तथा अधिकारों और अवसरों की समानता” सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी।

Web Title: Bihar NDA not give seats OP Rajbhar announced 48 candidates contest elections 153 out 243 assembly seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे