लाइव न्यूज़ :

बिहार: कार की हेडलाइट की रोशनी में इंटर की परीक्षा देते नजर आए छात्र, शिक्षा मंत्री ने दी ये सफाई, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2022 15:57 IST

बिहार के मोतिहारी में एक परीक्षा केंद्र से आया वीडियो चर्चा में है। इसमें कई परीक्षार्थी कार की हेडलाइट की रोशनी में इंटर की परीक्षा देते नजर आए।

Open in App

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले में करीब 400 छात्रों के कार की हेडलाइट की रोशनी में इंटर की परीक्षा देने के मामले में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों के पैदा होने की वजह से ऐसा हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से कहा, परीक्षा के दौरान विशेष परिस्थिति बनी और इसलिए ऐसा प्रबंध करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कार की हेडलाइट में परीक्षा देने का मामाला मंगलवार शाम का है। यह वीडियो महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज का है जहां मंगलवार को रात 8 बजे तक परीक्षा चली थी।

दरअसल, परीक्षा की दूसरी पाली दिन में 1.45 से शाम 5 बजे तक होनी थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें उत्तर पुस्तिका शाम 4.30 बजे तक नहीं मिली थी। ऐसा छात्रों के बैठने की जगह को लेकर उलझन की वजह से हुआ। इसके बाद कुछ छात्रों ने नाराजगी भी जताई और अफरातफरी का माहौल बन गया। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

परीक्षा के लिए जब तक स्टूडेंट को तैयार किया गया तब तक अंधेरा हो चुका था। चूकी परीक्षा केंद्र पर बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में जेनरेटर को किराए पर लिया गया। साथ ही वहां मौजूद गाड़ियों की भी हेडलाइन जलाई गई ताकि छात्र परीक्षा केंद्र के कॉरिडोर में बैठ कर परीक्षा दे सकें। मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

वहीं, मामले में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि सीटिंग अरेंजमेंट में गड़बड़ी के कारण परीक्षा शुरू होने में देर हुई। मोतिहारी के डीईओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।

टॅग्स :बिहार समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है