लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मणों से पूजा कराना सख्त मना, पकड़े जाने पर दंड के भागी?, टिकुलिया गांव में बोर्ड लगाकर ग्रामीणों ने लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2025 17:36 IST

बोर्ड पर लिखा है- “इस गांव में ब्राह्मणों से पूजा कराना सख्त मना है, पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों का कहना है कि वे केवल उन्हीं लोगों को धार्मिक मंच पर स्वीकार करेंगे।वेद और शास्त्रों का वास्तविक ज्ञान हो चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो। “धार्मिक व्यवसायी” मानते हैं, न कि श्रद्धा का पात्र।

पटनाः उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद देशभर में यह बहस छिड़ गई है कि क्या वेदों और धर्मग्रंथों का ज्ञान किसी एक जाति तक ही सीमित रहना चाहिए? वहीं, अब बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगाकर ब्राह्मणों के पूजा करने पर रोक लगा दी है और चेतावनी जारी की है। एक बड़ा बोर्ड पर लिखा है- “इस गांव में ब्राह्मणों को पूजा कराना सख्त मना है, पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे।”

ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल उन्हीं लोगों को धार्मिक मंच पर स्वीकार करेंगे, जिनमें वेद और शास्त्रों का वास्तविक ज्ञान हो चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो। जो लोग ब्राह्मण होते हुए भी मांस-मदिरा का सेवन करते हैं और धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, उन्हें वे “धार्मिक व्यवसायी” मानते हैं, न कि श्रद्धा का पात्र।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वे केवल उन्हीं लोगों को मंच देंगे जिनमें वेद, शास्त्र और आचार का सच्चा पालन हो, चाहे वे किसी भी जाति या वर्ग से हों। यह कदम, जिसे गांव वालों ने जातिगत भेदभाव मिटाने और इटावा जैसी "अभद्र व्यवहार" की घटनाओं को रोकने का प्रयास बताया है।

एक तरफ यह धार्मिक पाखंड और जातिगत श्रेष्ठता के खिलाफ एक सशक्त आवाज के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह सामाजिक दरार को और गहरा कर सकता है। ग्रामीण ऐसे धार्मिक पेशेवरों को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं जो वेद और शास्त्रों के वास्तविक ज्ञान के बिना केवल अपनी जाति के आधार पर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और कथित तौर पर मांस-मदिरा का सेवन कर धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं।

टॅग्स :बिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी