लाइव न्यूज़ :

बिहार विधायक खरीद-फरोख्त मामलाः चुनाव से पहले मुश्किल में कई विधायक?, जेल जाने की नौबत!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2025 18:04 IST

Bihar MLA horse-trading case: विधायकों की खरीद-फरोख्त के पीछे छिपे राज जानने ईओयू पूर्व विधायक और राजद नेत्री बीमा भारती का लाई डिटेक्टिंग टेस्ट करा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकई ऐसे सवाल रहे जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। तेजस्वी यादव को समर्थन देने 10 करोड़ रुपए और मंत्री पद का फ्लोर दिया गया था।कोतवाली थाने में 2024 में दर्ज विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में पूछताछ की जा चुकी है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2024 में पलटी मारते हुए राजद को छोड़कर भाजपा के साथ आने के बाद विधानसभा में विश्वासमत के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कई विधायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में फंसी पूर्णिया के रुपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती की लाई डिटेक्टिंग टेस्ट कराने की तैयारी चल रही है। इससे पहले 31 जुलाई को आर्थिक अपराध इकाई( ईओयू) ने इस मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती से पूछताछ की थी। ईओयू ने तब प्रेस ब्रीफ जारी कर कहा था कि भारती से 4 घंटे तक पूछताछ हुई। कई ऐसे सवाल रहे जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। ऐसे में विधायकों की खरीद-फरोख्त के पीछे छिपे राज जानने ईओयू पूर्व विधायक और राजद नेत्री बीमा भारती का लाई डिटेक्टिंग टेस्ट करा सकती है।

बता दें कि फरवरी 2024 में एनडीए सरकार की ओर से विश्वास मत जीतने से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सुर्खियों में आया था। उस वक्त जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने ईओयू को दिए बयान में बताया था कि उन्हें राजद खेमे में शामिल होने और फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव को समर्थन देने 10 करोड़ रुपए और मंत्री पद का फ्लोर दिया गया था।

बीमा भारती भी फ्लोर टेस्ट के दिन रहस्यमयी ढंग से ग़ायब रहीं, उस समय वे पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट से लगातार 5 बार की विधायक थीं। इस मामले में इसी साल 2025 के 31 जुलाई को राजद की पूर्व विधायक बीमा भारती से कोतवाली थाने में 2024 में दर्ज विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में पूछताछ की जा चुकी है।

जदयू के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार, सुदर्शन कुमार समेत राजद से जुड़े कई ठेकेदार इस मामले में ईओयू के निशाने पर हैं। सूत्रों के अनुसार इनके ऊपर विधायकों को पाला बदलने के लिए प्रलोभन दिया गया। डॉक्टर संजीव पर तो बीमा भारती और उनके पति के अपहरण का केस भी जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने पुलिस में दर्ज कराया था।

लेकिन डॉक्टर संजीव कुमार इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किये जाने को लेकर हाईकोर्ट पटना पुलिस को नोटिस भी जारी कर चुका है। वहीं, जदयू विधायक संजीव कुमार भी यहीं सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कई राजद के विधायक पाला बदलकर सरकार के समर्थन में आए।

उन्हें मंत्री बनाने से लेकर बोर्ड ,निगम और आयोग में पद देने का प्रलोभन दिया गया। उनके खिलाफ क्यों जांच नहीं हो रही है? बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी राजद विधायक नीलम देवी और राजद विधायक प्रहलाद यादव ने विश्वासमत के दौरान पाला बदला था।

लेकिन इनके खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है। इसके साथ ही विधायकों के खरीद फरोख्त में भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को भी ईओयू ने पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है। ऐसे में अगर जांच इसी तरह जारी रही तो कई विधायकों को सलाखों के पीछे जाना पड जा सकता है।

टॅग्स :बीमा भारतीBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष