लाइव न्यूज़ :

बिहार: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के फर्श पर रखे भोजन-पानी के पैकेट को लेने के लिए प्रवासी मजदूरों में हुई धक्का-मुक्की, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

By अनुराग आनंद | Updated: May 22, 2020 14:55 IST

शहरों से अपने गांव जा रहे प्रवासी मजदूर समस्तीपुर स्टेशन पर "श्रमिक ट्रेन"  से उतरते हैं और फर्श पर रखे भोजन और पानी के पैकेटों को हथियाने के लिए एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए भोजन व पानी के पैकेट को फर्श पर रख दिया था। इससे पहले कटिहार स्टेशन पर मजदूरों ने पानी नहीं मिलने पर प्लेटफॉर्म के एक दुकान को क्षति पहुंचाकर पानी की बोतल प्राप्त किया था।

पटना: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बेहद परेशान करने वाला दृश्य सामने आया है। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए खाने-पीने के इंतजाम तो किए लेकिन खुले में फर्श पर पैकेट रख दिया गया। इसके बाद ट्रेन के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में भूखे-प्यासे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का परवाह किए बिना फर्श पर पड़े पैकेट को उठाने लगे।

इस दौरान भोजन के पैकेट को उठाने के लिए लोगों में न सिर्फ होड़ मच गई बल्कि लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी करने लगे। इस चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहरों से अपने गांव जा रहे प्रवासी मजदूर "श्रमिक ट्रेन"  से उतरते हैं और भोजन और पानी के प्लास्टिक पैकेटों को हथियाने के लिए एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

एनडीटीवी के मुताबिक, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए भोजन व पानी के पैकेट को फर्श पर  ही रख दिया था। जिसकी वजह से मजदूरों में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में से बहुत से लोग फेस मास्क पहने हुए हैं, लेकिन स्टेशन पर जो व्यवस्था है उसकी वजह से और तेज भूख व प्यास की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पावन जरा भी नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग, चेहरे पर मास्क का उपयोग, साथ ही हाथों की नियमित धुलाई, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बुनियादी उपायों में से एक हैं।

समस्तीपुर से पहले एक वीडियो बिहार के ही कटिहार रेलवे स्टेशन से सामने आया था। इस 20 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता था कि किस तरह ट्रेन पर लंबे सफर के बाद जब लोग कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं तो वहां पानी की व्यवस्था न होने पर मजदूर एक प्लेटफॉर्म पर बने दुकान को तोड़कर वहां से पानी की बोतल आदि निकाल लेते हैं। 

टॅग्स :बिहारसमस्तीपुरकटिहारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर