लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, पाटलिपुत्र से मीसा भारती और सारण से रोहिणी आचार्य को टिकट, राजद ने 26 सीट पर तय किए नाम, यहां देखिए

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 16:09 IST

Bihar LS polls 2024 RJD SEE LIST: हाजीपुर से शिवचंद्र राम, बक्सर से सुधाकर सिंह, शिवहर से रामा सिंह, मुंगेर से अनीता देवी, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और सुपौल से चंद्रहांस चौपाल के नाम तय है।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा से ललित यादव, मधुबनी से अली अशरफ फातमी का नाम तय है।मधेपुरा, अररिया, हाजीपुर और पूर्णिया सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार लड़ाएगा।वाम दलों में भाकपा माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Bihar LS polls 2024 RJD SEE LIST: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का तालमेल होते ही राजद ने अपने कोटे के 26 लोकसभा क्षेत्रों में से अधिकतर के नाम तय कर लिए हैं। बता दें कि गया से कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास को पहले ही मैदान में उतारा जा चुका है। वहीं, राजद सूत्रों के अनुसार जहानाबाद से सुरेंद्र यादव और पाटलिपुत्र से मीसा भारती का नाम पहले तय है। जबकि पूर्णिया से बीमा भारती टिकट लेकर पहले से ही चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। वहीं, वैशाली से अन्नू शुक्ला (मुन्ना शुक्ला की पत्नी), सारण से रोहिणी आचार्य, उजियारपुर से आलोक मेहता, सीवान से अवध बिहारी चौधरी, गोपालगंज से सुरेंद्र राम, दरभंगा से ललित यादव, मधुबनी से अली अशरफ फातमी का नाम तय है।

उसी तरह हाजीपुर से शिवचंद्र राम, बक्सर से सुधाकर सिंह, शिवहर से रामा सिंह, मुंगेर से अनीता देवी, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और सुपौल से चंद्रहांस चौपाल के नाम तय है। बता दें कि राजद गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, हाजीपुर और पूर्णिया सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार लड़ाएगा।

वहीं वाम दलों में भाकपा माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनके खाते में आरा, नालंदा  और काराकाट की सीटें आईं हैं। जबकि भाकपा को बेगूसराय और माकपा को खगड़िया की सीट मिली है। दूसरी ओर कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीटें मिली हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारचुनाव आयोगलोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवआरजेडीकांग्रेससीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"