लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2024 17:23 IST

Bihar LS polls 2024 Phase 4: चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBihar LS polls 2024 Phase 4: चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं।Bihar LS polls 2024 Phase 4: मतदाताओं में 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं। Bihar LS polls 2024 Phase 4: सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं।

Bihar LS polls 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बिहार में पांच सीटों के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के प्रचार का भोंपू आज शाम 6 बजे बंद हो गया। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला सकते हैं। चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं मतदाताओं में 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

इस चरण के लिए 9447 बूथ पर मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम 8 उम्मीदवार दरभंगा संसदीय क्षेत्र में हैं। इस चरण में 14 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों से उम्मीदवार हैं, जबकि 20 उम्मीदवार निबंधित दलों से और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता

वहीं, चुनाव आयोग ने 9447 बूथों में 4810 संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की है। इस चरण में 43 मॉडल बूथ हैं। कुल बूथों में 1532 शहरी क्षेत्र में जबकि 7915 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 32 बूथ महिलाएं और 17 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

औसतन जायदाद 2 करोड़ 88 लाख रुपए

इस चरण में उजियारपुर में सबसे कम 17.48 लाख मतदाता तो सबसे अधिक बेगूसराय में 22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही बिहार में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी चौथे चरण में है। इनकी औसतन जायदाद 2 करोड़ 88 लाख रुपए है। इस चरण में 10 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं।

राजद की अनीता देवी मुंगेर से प्रत्याशी हैं

कुल 55 उम्मीदवारों में से बेगूसराय में 10, मुंगेर में 12, दरभंगा में 8, उजियारपुर में 13 और समस्तीपुर में 12 अपना भाग्य आजमा रहे है। इनमें चार महिलाएं भी है। लोजपा (रा) से शांभवी कुमारी जो मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। राजद की अनीता देवी मुंगेर से प्रत्याशी हैं। पति बाहुबली अशोक महतो हैं। जबकि जागरूक जनता पार्टी की निक्की झा और निर्दलीय अमृता कुमारी दरभंगा सीट से मैदान में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मुंगेरRajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव २०२४गिरिराज सिंहलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारतBihar Vidhan Sabha: रामकृपाल यादव से गले मिले तेजस्वी, यूपी के बाद बिहार में 'चाचा-भतीजा'?, सिर पर पाग रख विधानसभा पहुंचीं मैथिली ठाकुर

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर