लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, बहनोई अरुण भारती को जमुई से दिया टिकट, बिहार में 5 सीट पर लड़ रहे, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2024 14:57 IST

Bihar LS polls 2024: अरुण भारती ने चिराग पासवान से सिंबल लेते हुए फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है कि लोजपा (रा) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उनको प्रत्याशी घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच में से दो सीटों पर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान ने उनको सिंबल प्रदान किया है।मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया।

Bihar LS polls 2024: बिहार में एनडीए की सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अब अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। चिराग पासवान खुद हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरेंगे। लेकिन उन्होंने जमुई सीट को अपने बहनोई अरुण भारती को सौंप दिया है। चिराग ने बुधवार की सुबह-सुबह अरुण भारती को जमुई से पार्टी का सिंबल दे दिया। अरुण भारती 28 मार्च को नामांकन करेंगे। जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव है। ऐसे में पांच में से दो सीटों पर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

अरुण भारती ने चिराग पासवान से सिंबल लेते हुए फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है कि लोजपा (रा) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उनको प्रत्याशी घोषित किया है। अरुण भारती ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान ने उनको सिंबल प्रदान किया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया।

इस मौके पर बिहार प्रदेश के माननीय अध्यक्ष राजू तिवारी भी मौजूद थे। अरुण भारती चिराग पासवान के अपने सगे बहनोई हैं। बहुत पहले से चर्चा थी कि जमुई लोकसभा सीट से उनके बहनोई चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि चिराग पासवान अहम फैसलों में अरुण भारती का सहयोग लेते हैं।

बता दें कि चिराग पासवान की बहन निशा के पति अरुण भारती की मां डॉक्टर ज्योति बिहार कांग्रेस की बड़ी नेता रह चुकी हैं। वह विधायक और विधान पार्षद रहने के साथ ही बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। वहीं, चिराग पासवान ने चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ तालमेल की संभावना को लगभग खारिज कर दिया।

उन्होंने सीधे तौर पर अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पार्टी में विभाजन के लिए पशुपति पारस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के सभी एनडीए सहयोगियों का आभारी हूं।

मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी कि एनडीए देश में 400 से अधिक और बिहार में सभी 40 सीटें जीते। उल्लेखनीय है कि एनडीए ने चिराग पासवान को पांच सीटें दी है। सीटों के इस फॉर्मूले से पशुपति कुमार पारस परेशान हैं। यही कारण है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और घोषणा कर दी कि वह हाजीपुर से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

यह सीट चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान की परंपरागत सीट थी। बता दें कि रामविलास पासवान और रीना पासवान के दो बच्चे हैं, एक चिराग पासवान और दूसरी निशा पासवान। अरुण भारती निशा पासवान के पति हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। चिराग पासवान जमुई सीट से अपने बहनोई अरुण भारती को राजनीति में लॉन्च कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानरामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर