लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: पीएम मोदी ने 5 किलो चावल देकर लोगों को बंधुआ मजदूर बनाया, लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2024 17:58 IST

Bihar LS polls 2024: 2 बार 10 साल के लिए जनता ने मौका दिया और विकास का वादा पीएम मोदी की सरकार ने पूरा नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। बहुत लोगों के बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी सुरक्षा कहां से मिली है? प्रधानमंत्री जमुई आए थे दामाद के लिए। वे परिवारवाद पर बोल रहे हैं।

Bihar LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि लालू जी हमेशा कहते हैं कि देश खतरे में है, संविधान खतरे में है। वो यह भी कहते हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 2 बार 10 साल के लिए जनता ने इनको मौका दिया और विकास का वादा पीएम मोदी की सरकार ने पूरा नहीं किया। हमने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था और अब तक 4 लाख 5 हजार लोगों को नौकरी दे चुके हैं। मीसा भारती ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 किलो चावल देकर लोगों को बंधुआ मजदूर बना लिया है। वहीं रोहिणी आचार्य के द्वारा राबड़ी देवी की सुरक्षा का इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती हूं।

बहुत लोगों के बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी सुरक्षा कहां से मिली है? मैं भी ऐसे वीडियो देख चुकी हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जमुई आए थे दामाद के लिए। वे परिवारवाद पर बोल रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने तो अपनी सूची जारी कर दी है। महंगाई और बेरोजगारी को छुपाने के लिए परिवारवाद की बात की जा रही है। जनता सब समझ चुकी है और इसका सही समय पर जवाब देगी।

मीसा ने कहा कि 400 पार का नारा भी जनता देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह बातें करते हैं। उन्होंने कौन सा वादा पूरा किया? हमने बिहार में करके दिखाया है। हमें जब मौका मिला तो हमने जो करके दिखाया है। क्या उन्होंने कभी ऐसा किया है? हमने लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं।

पीएम मोदी के जमीन के बदले नौकरी वाले बयान पर मीसा ने कहा कि 1990 से लालू प्रसाद यादव के पीछे लोग पड़े हैं। वे लालू जी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अपने प्रतिद्वंद्वी रामकृपाल यादव पर हमला बोलते हुए मीसा भारती ने कहा कि वह अपनी एक भी उपलब्धि गिनाएं, फिर मुझसे बात करें।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मीसा भारतीलोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पटनालालू प्रसाद यादवआरजेडीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम