लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में 200 चुनावी सभा, खुशी में तेजस्वी ने हेलीकॉप्टर में काटा केक, मुकेश साहनी के साथ शेयर किया फोटो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2024 15:55 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके पहले दोनों नेताओं ने हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली खाई थी तो ये मुद्दा बन गया था।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव को लोगों को दिखाकर मछली खाने के मुद्दे पर घेरा था। Bihar Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में सबसे अधिक जनसभा करने का रिकॉर्ड तेजस्वी ने अपने नाम किया है।Bihar Lok Sabha Elections 2024: मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में ही तेजस्वी से केक कटवाया।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब तक 200 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के द्वारा 'डबल सेंचुरी' मार दिए जाने पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया। मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के लिए केक लेकर आए, जिसे दोनों नेताओं ने हेलीकॉप्टर में काटा। बता दें कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले दोनों नेताओं ने हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली खाई थी तो ये मुद्दा बन गया था।

एनडीए नेताओं ने मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव को लोगों को दिखाकर मछली खाने के मुद्दे पर घेरा था। इस चुनाव में सबसे अधिक जनसभा करने का रिकॉर्ड तेजस्वी ने अपने नाम किया है। ऐसे में मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में ही तेजस्वी से केक कटवाया। वहीं तेजस्वी यादव ने जब मुकेश सहनी से पूछा कि ये आइडिया आपको कहां से आया तो मुकेश सहनी ने कहा कि कुछ लोगों को मिर्ची लगवाना था।

आपके और हमारी दोस्ती और भाईचारे से कुछ लोगों को मिर्ची जो लगती है। वहीं इस वीडियो पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए में शामिल हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने इस केक कटिंग पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘नौकरी के लिए तो गरीबों की जमीन लिखवा ली।

हेलिकॉप्टर में केक खरीद कर लाया गया था कि वह भी किसी से रिश्वत में ही मंगाया गया था?’ जबकि लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने इस केक कटिंग को नादान हरकत बताया। उन्होंने कहा कि नादानी में ही लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। दिन ही कितने बचे हैं? 4 जून को ही परिणाम आना है।

4 को ही पता चल जाएगा कि मिर्ची किसको लगी है। पांच चरण के मतदान में 315 से 325 सीटों के आसपास एनडीए के पहुंचने का दावा चिराग पासवान ने किया।  वहीं, जदयू नेता एवं मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि वो अगर केक काटकर खा रहे हैं तो हमें क्या मतलब? किसी दूसरे को इससे कोई मतलब नहीं है। सब अपना काम कर रहे हैं। जनता ने फैसला हम लोगों के पक्ष में कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४मुकेश सहनीतेजस्वी यादवलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप