Bihar Lok Sabha Elections 2024: 9 पर लड़े और 3 जीते, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पर सवाल उठाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2024 15:42 IST2024-06-09T15:40:37+5:302024-06-09T15:42:31+5:30

Bihar Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने जिन-जिन क्षेत्रों का दौरा किया, वहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हुई और कई जगहों पर उनकी स्थिति बेहतर रही।

Bihar Lok Sabha Elections 2024 Fought on 9 and won 3 Congress MLA Pratima Das raised questions Bihar President Akhilesh Prasad Singh | Bihar Lok Sabha Elections 2024: 9 पर लड़े और 3 जीते, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पर सवाल उठाया

file photo

Highlightsएनडीए को कैसे टक्कर दे सकते हैं, इसके लिए रणनीति बनानी पड़ेगी।कांग्रेस पार्टी में जाति-पाति नहीं है। पार्टी सभी लोगों की है। लोगों को बिहार में जीएसटी जैसे चीजों से छुटकारा मिलना चाहिए।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी समीक्षा बैठक होनी चाहिए। प्रतिमा दास ने कहा कि समीक्षा बैठक के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कांग्रेस बिहार में सिर्फ तीन ही सीट क्यों जीत पाई? उन्होंने इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया। प्रतिमा दास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को इन तमाम चीजों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने जिन-जिन क्षेत्रों का दौरा किया, वहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हुई और कई जगहों पर उनकी स्थिति बेहतर रही। उन्होंने कहा कि एनडीए को कैसे टक्कर दे सकते हैं, इसके लिए रणनीति बनानी पड़ेगी।

कांग्रेस पार्टी में जाति-पाति नहीं है। पार्टी सभी लोगों की है। हार का कारण बताते हुए कहा कि हमारा घोषणा पत्र लोगों तक नहीं पहुंच पाया। अगर लोगों तक पहुंच पाता तो रिजल्ट चौंकाने वाला होता। प्रतिमा दास ने कहा कि इंडी गठबंधन के अंदर कोऑर्डिनेशन की कमी थी। लोग एक साथ प्रचार नहीं कर रहे थे, इसलिए इस तरीके का परिणाम निकलकर सामने आया।

कांग्रेस नई नहीं बल्कि पुरानी पार्टी है। यह पार्टी हर व्यक्ति और हर घर के अंदर है, बस लोगों को कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो भी विकास के कार्य देश के अंदर देखा जा रहा है। वह सभी कांग्रेस के द्वारा किया गया है। प्रतिमा दास ने कहा कि औरंगाबाद और समस्तीपुर जैसी सीटें कांग्रेस को दी जानी चाहिए थी।

वहीं प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण पर प्रतिम दास ने कहा कि मैं उनको बधाई देती हूं। इस सरकार में नीतीश कुमार की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अच्छे व्यक्ति हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और लोगों को बिहार में जीएसटी जैसे चीजों से छुटकारा मिलना चाहिए।

Web Title: Bihar Lok Sabha Elections 2024 Fought on 9 and won 3 Congress MLA Pratima Das raised questions Bihar President Akhilesh Prasad Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे