लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: 'इतिहास रचने को तैयार..4 जून को 400 पार', चुनावों की घोषणा के बाद बीजेपी ने दिया नारा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 16:58 IST

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने भी ऐलान कर दिया है कि 4 जून को 400 पार।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी ने दिया नया नारा इतिहास रचने को तैयार, 4 जून को 400 पार सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने भी ऐलान कर दिया है कि 4 जून को 400 पार। बीजेपी बिहार के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में पीएम मोदी की फोटो है। जिस पर लिखा है कि इतिहास रचने को तैयार 4 जून को 400 पार।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा का स्वागत करता हूँ। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का माध्यम है। मैं समग्र राष्ट्र की जनता से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव को और मजबूती देने का आह्वान करता हूँ। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का स्वागत करते हैं। 2024 का चुनाव एकतरफा होने जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को प्रधानसेवक की भूमिका में रखते हुए काम किया है। पीएम मोदी जनता को जो विश्वास दिलवाया वे उस पर खरे उतरे हैं।

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। वोटों की गिनती 4 जून को होगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हम तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सबसे पहले उपचुनाव के लिए। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष