लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः 5 सीट पर 31 मार्च को मतदान, कुल 48 उम्मीदवार मैदान में, पांच अप्रैल को मतगणना, बीजेपी, जदयू और राजद में टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2023 17:59 IST

Bihar Legislative Council: स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे31 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पांच अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से खाली है।

पटनाः बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम 4 बजे थम गया। इन पांच सीटों के लिए कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

इसके लिए 31 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पांच अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से यह कहा गया है कि आम चुनावों की तरह ही स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

अब इसको लेकर दो दिन बाद मतदान होने हैं। पांच सीटों में तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है। 13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। विधान परिषद सदस्यों की संख्या 75 है, जिसमें चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आठ मई को समाप्त हो रहा है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

यह सीट सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से खाली है। आठ मई 2023 को जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह शामिल हैं।

31 मार्च को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए गया स्नातक, गया शिक्षक, सारण स्नातक, सारण शिक्षक और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महागठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। इन पांच सीटों पर महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें चार सीटों पर उनका कब्जा रहा है। भाजपा की झोली में सिर्फ गया स्नातक की सीट है, जिस पर वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह इस बार भी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर