लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू के लाल और मंत्री तेजप्रताप यादव ने उड़ाई नियम- कानून की धज्जियां, देखती रह गई पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2023 20:03 IST

दरअसल, दूर्गा पूजा के दौरान शांति रहे इसके लिए बिहार पुलिस ने पूरे राज्य के लिए आदेश जारी किया था कि दूर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जायेगा। लेकिन यह आदेश आम लोगों के लिए था। तेजप्रताप यादव ने पुलिस के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए डीजे बजाते हुए विसर्जन जुलूस निकाला। 

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को तेजप्रताप यादव खुद प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस लेकर निकले थेउनकी उपस्थिति में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजता हुआ चल रहा थाजबकि बिहार पुलिस ने कहा था कि दूर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जायेगा

पटना: लालू के लाल और सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने नियम कानून की धज्जियां उड़ा दी और पुलिस तमाशबीन बन देखती रही। दरअसल, दूर्गा पूजा के दौरान शांति रहे इसके लिए बिहार पुलिस ने पूरे राज्य के लिए आदेश जारी किया था कि दूर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाया जायेगा। लेकिन यह आदेश आम लोगों के लिए था। तेजप्रताप यादव ने पुलिस के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए डीजे बजाते हुए विसर्जन जुलूस निकाला। 

तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर बांके बिहारी मंदिर बनवा रखा है। उसी मंदिर में इस साल तेजप्रताप यादव की ओर से मां दूर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। बुधवार को तेजप्रताप यादव खुद प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस लेकर निकले थे। उनके प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजता हुआ चल रहा था। 

विसर्जन यात्रा लेकर निकले तेजप्रताप बिहार के मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के सामने से गुजरे। इस इलाके में हर समय सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। उनके सामने से तेजप्रताप प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे बजाते हुए गुजरे लेकिन कार्रवाई करने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। तेजप्रताप प्रतिमा विसर्जन यात्रा को लालू-राबड़ी आवास भी लेकर गये। उसके बाद वे शहर से गुजरते हुए गंगा नदी किनारे पहुंचे, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आज पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने दूर्गा पूजा को लेकर प्रेस कांफ्रेस की। 

सिटी एसपी ने कहा कि कुछ दूर्गा पूजा आयोजकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किये जाने की शिकायत मिली है, उनके खिलाफ छानबीन की जा रही है। इस बीच मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या तेजप्रताप यादव के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जो राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के सामने से डीजे बजाते हुए निकले थे? सिटी एसपी ने कहा कि जितने भी मामले होंगे उनका अनुसंधान कर कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर