लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोसी नदी मचाने लगी है तबाही, अररिया के शहरी इलाकों सहित कई जगहों पर घुसा बाढ़ का पानी, अपना घर खुद तोड़ने में लगे लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2022 21:32 IST

दक्षिण-पश्चिम मानसून के और सक्रिय होने से कोसी नदी में पानी का स्तर बढ़ने लगा है. इससे इलाके में लोग सहम गए हैं. बाढ़ का पानी शहरों में घुसने से स्थिति के और बिगड़ने की आशंका गहराने लगी है.

Open in App

पटना: बिहार के सीमावर्ती इलाकों में लगातार मानसूनी बारिश होने से हालात बिगड़ने लगे हैं. ऐसे में नेपाल की सीमा से लगती नदियां उफान पर हैं. वहीं, 'बिहार का शोक' कही जाने वाली कोसी नदी अब कहर बरपाने लगी है. कोसी नदी के उफान मारने की वजह से अररिया के शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है. 

दक्षिण-पश्चिम मानसून के शुरुआती दौर में कोसी नदी के उफनाने से इलाके में लोग सहम गए हैं. बाढ़ का पानी शहरों में घुसने से स्थिति के और बिगड़ने की आशंका और गहराने लगी है. 

बता दें कि बिहार में मानसून की बारिश फिलहाल अपने शुरुआती चरण में है. इस वर्ष भी समय से पूर्व कोसी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. आलम यह है कि दर्जनों घर, स्वास्थ्य केंद्र, नल जल योजना की टंकी कोसी नदी में समा चुकी है. कई गांव के लोग अब खुद से अपना घर तोड़कर एक-एक ईंट बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. 

बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव मोतिहारी और शिवहर पर पड़ा है. पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत से हो कर गुजरने वाली बागमती नदी और लालबकेया नदी में पानी बढ़ गया है. जिसके कारण पूर्वी चंपारण जिले को शिवहर जिले से जोड़ने वाली मुख्य सडक पर 3 से 5 फिट पानी बहने लगा है. 

इसके कारण दोनों जिलों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है. लोगों की मानें तो लगातार कटाव हो रहा है. जमीन और घर का हिस्सा कोसी में समा रहे हैं और जो बचे हैं उसे तोड़ कर कम से कम ईंट को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. बाढ़ कटाव के बाद यह सभी पटरी के किनारे शरण लेते हैं, लेकिन वहां से भी उन्हें हटा दिया जाता है.

टॅग्स :बिहार समाचारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो