लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: नालंदा में डॉक्टर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद मची खलबली, डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी किये गये होम क्वारंटाइन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2020 15:39 IST

हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग समेत लॉकडाउन की तमाम शर्तों का कडाई से पालन करना होगा. अगर थोडी-सी भी लापरवाही बरती गई तो भयानक परिणाम भुगतना होगा.

Open in App
ठळक मुद्दे डॉक्टर मामले के बाद वे फिर से अपनी जांच कराएंगे. जिले में डॉक्टर के अलावा जो तीन अन्य पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 12, 18 व 22 वर्ष है.

पटना: बिहार के नालंदा जिले के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सदर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर के पॉजिटिव होते ही जिला व पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है. डॉक्टर साहब जिले के डीएम-एसपी के साथ बैठक में शामिल हुए थे. इसमें कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे. इसके जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, एसपी नीलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह, डीडीसी राकेश कुमार, एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल समेत जिले के 30 पदाधिकारियों के जांच के लिए सैंपल लिया गया है. इन सभी को होम क्वारेंटिन कर दिया गया है.

वहीं, जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों के भी सैम्पल संग्रह कर जांच को भेजी गई है. सदर अस्पताल से करीब 200 सैम्पल लिये गये हैं, जबकि, स्वास्थ्य विभाग से संबंध रखने वाले तमाम अधिकारियों व कर्मियों समेत डेढ हजार लोगों सैम्पल लेने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. डीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि दूसरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाते हैं. लेकिन, खुद ही लापरवाह बन जाते हैं. ऐसे में कोरोना की चेन को तोडने की बजाय हमलोग वाहक बन जा रहे हैं. 

हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग समेत लॉकडाउन की तमाम शर्तों का कडाई से पालन करना होगा. अगर थोडी-सी भी लापरवाही बरती गई तो भयानक परिणाम भुगतना होगा. वहीं, एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने सैम्पल की जांच करा ली है. निगेटिव रिपोर्ट आई थी. डॉक्टर मामले के बाद वे फिर से अपनी जांच कराएंगे. सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने बताया कि जिले के सभी अधिकारियों व कर्मियों के सैम्पल लिये जाएंगे. नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने पीएचसी प्रभारी के संक्रमित होने की पुष्टि की है. 

जिले में डॉक्टर के अलावा जो तीन अन्य पॉजिटिव मिले हैं, उनकी उम्र 12, 18 व 22 वर्ष है. तीनों बिहारशरीफ के शेखाना मोहल्ले के रहने वाले हैं, दुबई से आए युवक के सम्पर्क में आए थे. इसके साथ बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 96 हो गया है. इनमें दो की मौत हो चुकी है. जिलावार मरीजों की बात करें तो सर्वाधिक 29 मरीज सीवान में मिले हैं. मुंगेर में 20, नालंदा में 11 तथा बेगूसराय में नौ मामले मिले हैं. पटना में कोरोना के कुल सात तो गया में पांच मरीज मिले हैं. गोपालगंज में तीन, नवादा में तीन, बक्‍सर में चार तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, भोजपुर व वैशाली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी