लाइव न्यूज़ :

बिहारः कटिहार में पंचायत का तुगलकी फरमान, अवैध संबंध का शक, महिला-पुरुष को खूंटे से बांधकर पीटा, आधा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2020 18:25 IST

अवैध संबंध के शक में जानवर की तरह खूंटे से बांधकर पीटा गया है. इसके बाद दोनों का आधा सिर मुंडवाकर गांव में भी घुमाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देगांव के ही कुछ युवकों ने तुगलकी सजा देते हुए दोनों के सिर मुंडवाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी.दोनों पीड़ित फरियाद करते रहे कि उनके बीच ऐसी कोई बात नहीं है फिर लोगों ने उनके साथ दुर्व्यहार करते हुए पूरे गांव के चक्कर लगवाए.गांव में लोगों की खासी भीड़ लगी रही, लेकिन वहां मौजूद किसी ने भी इनकी फरियाद नहीं सुनी.

पटनाः बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक पुरुष और महिला के बीच अवैध संबंध का शक बताकर गांव के ही कुछ युवकों ने तुगलकी सजा देते हुए दोनों के सिर मुंडवाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी.

अवैध संबंध के शक में जानवर की तरह खूंटे से बांधकर पीटा गया है. इसके बाद दोनों का आधा सिर मुंडवाकर गांव में भी घुमाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालत तो यह थी कि दोनों पीड़ित फरियाद करते रहे कि उनके बीच ऐसी कोई बात नहीं है फिर लोगों ने उनके साथ दुर्व्यहार करते हुए पूरे गांव के चक्कर लगवाए.

इस बीच गांव में लोगों की खासी भीड़ लगी रही, लेकिन वहां मौजूद किसी ने भी इनकी फरियाद नहीं सुनी. यहां भटवाड़ा पंचायत बोरा संथाली टोला में एक महिला और युवक को जानकर की तरह खूंटे में बांधकर पीटा गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला और युवक के बीच अवैध संबंध है. हालांकि महिला और पुरुष का कहना है कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है.

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसके चाचा के खेत में काम करता है. शाम को वह मजदूरी लेने के घर आया था. इस दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने खूंटे से बांध कर पीटने और फिर सिर मुंडवा कर गांव में घुमाने का तालिबानी फरमान सुनाया.

पीड़ित नूर मोहम्मद भी कहते हैं कि इस महिला के साथ उनका कोई गलत संबंध नहीं है, वह मजदूरी लेने आया था. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर अवैध संबंध के आरोप में इस तरह का सजा दी. उधर, पूरे मामले पर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने मामले में संज्ञान लेने के बजाए वो पल्ला झाड़ने वाला बेतुका बयान देते नजर आए. उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा का अभाव है और आए दिन ऐसी घटना होती रहती है. मेरे संज्ञान में आया तो हम कार्रवाई करेंगे.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं