लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने मांगी राज्यसभा की एक सीट, कहा- भाजपा के द्वारा किया गया था वादा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2026 17:02 IST

पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राज्यसभा की सीट के लिए नाराजगी की बातों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, लेकिन सिर्फ इतना कहता हूं कि हमको कहा गया था कि लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी।

Open in App

पटना:बिहार में राज्यसभा के पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों प्रमुख गठबंधन की पार्टियां अपने अपने हिसाब से संख्याबल सेट करने में जुट गईं हैं। इस बीच एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा को उसके पुराने वादे की याद दिलाई है। पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राज्यसभा की सीट के लिए नाराजगी की बातों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, लेकिन सिर्फ इतना कहता हूं कि हमको कहा गया था कि लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी। इसे पत्थर की लकीर कहा गया था, लेकिन लोकसभा की सिर्फ एक सीट मिली। हम धन्यवाद देते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कि हमको एक सीट दिए। 

मांझी ने कहा कि गया के मतदाताओं को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मुझे चुन लिया। आज एक बड़े मंत्रालय का मंत्री भी मैं हूं। लेकिन जहां तक राज्यसभा की सीट का सवाल है, मैं उनसे नहीं मांगूंगा कि हमको राज्यसभा की सीट दीजिए, लेकिन आपने कहा था, आप अपने वचन के आधार पर सोचिए। अगर देना चाहें तो ठीक और नहीं देना चाहें तो भी ठीक लेकिन आपने वादा किया था, इसको हमेशा कहते रहेंगे।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटें अहम मानी जा रही हैं। पांच सीटों पर एनडीए के तीन और महागठबंधन के दो सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी बीच जीतन राम मांझी ने एक सीट को लेकर एनडीए नेतृत्व को लगातार पुराने वादे की याद दिला रहे हैं। बिहार से जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह शामिल हैं। विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार एनडीए के पास 202 विधायक हैं। एक सीट जीतने के लिए 41 वोट आवश्यक हैं। 

ऐसे में सभी पांच सीटें जीतने के लिए 205 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा। दूसरी ओर महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। यदि एआईएमआईएम के 5 और बहुजन समाज पार्टी के 1 विधायक समर्थन देते हैं तो विपक्ष एक सीट जीतने की स्थिति में आ सकता है। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी इस दिशा में सक्रिय बताई जा रही है। हालांकि एआईएमआईएम ने भी अपनी शर्तें रखी हैं। सूत्रों के मुताबिक एनडीए के भीतर दो सीटें भाजपा, दो जदयू और एक सीट सहयोगी दल को देने के फार्मूले पर चर्चा चल रही है। सहयोगी दलों में राज्यसभा की सीट को लेकर मंथन जारी है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट