बिहार में जंगलराज का विलाप करने वाले भाजपाइयों को यूपी पुलिस फोर्स के सामने और न्यायिक हिरासत में हत्या नहीं दिखाई दिया, ललन सिंह ने बीजेपी पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Published: April 17, 2023 06:22 PM2023-04-17T18:22:44+5:302023-04-17T18:24:12+5:30

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, जहां पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के आरोपियों की सरेआम हत्या हो रही है उस सरकार को क्या कहिएगा...?

bihar jdu president Lalan Singh attacked BJP workers mourning Jungle Raj in Bihar did not see murder UP police force in judicial custody | बिहार में जंगलराज का विलाप करने वाले भाजपाइयों को यूपी पुलिस फोर्स के सामने और न्यायिक हिरासत में हत्या नहीं दिखाई दिया, ललन सिंह ने बीजेपी पर किया हमला

ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि विपक्ष एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।

Highlightsक़ानून, संविधान और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है!2024 में आपको जवाब जरूर मिलेगा और देश भाजपा मुक्त होगा।ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि विपक्ष एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।

पटनाः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हुई हत्या पर भाजपा को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का विलाप करने वाले भाजपाइयों को उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स के समक्ष अपराधियों की ठायें-ठायें और न्यायिक हिरासत में हत्या नहीं दिखाई दे रहा है।

 

लेकिन ढीठ भाजपा सरकार तो न्यायालय व संविधान को ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ा रही है और अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। ललन सिंह ने कहा कि एक चिड़िया होती है उसे देखें होंगे टांग उठाकर रहती है। उसको टीटहरी कहते हैं तो भाजपा वाला भी उसी तरह टांग उठाकर यह कहते हैं कि, बिहार में कानून-व्यवस्था खराब है।

इससे अच्छा कोई उदाहरण मिल सकता है, उनको खुद के शासन वाला राज्य को देखने का। हम तो उनसे पूछना चाहते हैं कि, यूपी में कौन सा राज चल रहा है? बिहार में तो साफ है कि यहां कानून का राज चल रहा है। वो लोग हर रोज भाषण देंगे की महागठबंधन की जैसे सरकार बानी है तबसे क्राइम बढ़ गया है तो उनको अब यूपी देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से दिल्ली से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता जंगलराज कहने लगे हैं, वाह रे भाई वाह...! उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, जहां पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के आरोपियों की सरेआम हत्या हो रही है उस सरकार को क्या कहिएगा...?

वाह रे भाजपा का मंगल राज...जहां क़ानून, संविधान और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है! देश की 140 करोड़ जनता मूकदर्शक बन कर आपके कारनामों को देख रही है, 2024 में आपको जवाब जरूर मिलेगा और देश भाजपा मुक्त होगा।

ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि विपक्ष एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर सभी दलों में सहमति बन रही है। हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही लोगों से मिल रहे हैं और लोग उनकी बातों को सुनकर उसपर काम कर रहे हैं। लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे और केंद्रीय संस्था के दुरुपयोग को लेकर भी एकजुट रहेंगे।

Web Title: bihar jdu president Lalan Singh attacked BJP workers mourning Jungle Raj in Bihar did not see murder UP police force in judicial custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे