लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बजरंग दल को बैन करने की मांग की, सीएम नीतीश ने कहा-विपक्षी दलों के सभी नेता एक साथ बैठेंगे तो फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2023 17:51 IST

गोवा के मुख्यमंत्री के द्वारा बिहारी मजदूरों को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल क्या हो रहा है? देश के लोग देख रहे हैं, कौन-क्या बोल रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के नेता खुलेआम इस तरह की राजनीति करने में लगे हैं।अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में सब लोग मिल जुलकर काम करते थे।हाई कोर्ट के फैसले के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति गणना की जरूरत पर फिर से बल दिया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा को घेरते हुए कहा है कि वे लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं। इसलिए हम विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। मैं अपने लिए कुछ नहीं कर रहा बल्कि ये सभी लोगों के लिए है।

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेताओं से बातचीत हुई है। बातचीत सकरात्मक रही है। आगे एक साथ बैठकर निर्णय लिया जाएगा, तभी मीडिया को सारी जानकारी देंगे। इस दौरान उन्होंने बजरंग दल पर बिहार में प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया। मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी के नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बजरंग दल को बैन करने की मांग की है।

कौशलेन्द्र के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विपक्षी दलों के सभी नेता एक साथ बैठेंगे तो फिर इसको लेकर बातचीत होगी। जब हमारी सरकार आएगी तो फिर उसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसलिए हम अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं।

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री के द्वारा बिहारी मजदूरों को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल क्या हो रहा है? देश के लोग देख रहे हैं, कौन-क्या बोल रहा है? उन्होंने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हिन्दू-मुस्लिम की बात नहीं होती थी। पर अब भाजपा बदल गई है।

अब तो भाजपा के नेता खुलेआम इस तरह की राजनीति करने में लगे हैं। अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में सब लोग मिल जुलकर काम करते थे, विपक्ष के लोग भी कितने खुश रहते थे। कितना ज्यादा हम लोगों को मानते थे। लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी के किए गए काम को, हमलोगों जो काम किया उसको आज कोई याद कर रहा है? आज तो कहता है कि सब काम वही लोग किया है।

इसबीच, बिहार में हो रही जाति गणना पर हाई कोर्ट के फैसले के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति गणना की जरूरत पर फिर से बल दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर किसी को याचिका दायर करने का अधिकार है। जाति गणना पर क्यों विरोध दिया जा रहा है, यह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि सबकी सहमति पर जातीय गणना हो रही है। जातीय गणना की पहले से मांग हो रही थी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से इसको पारित करके गणना करवाने का फैसला किया था। 10 वर्षों पर जनगणना होती थी, लेकिन अब तो वह केंद्र सरकार नहीं करवा रही है।

पूरे देश में जाति आधारित जनगणना की मांग की गई थी। सभी दलों के साथ प्रधानमंत्री के साथ ही मिले थे। लेकिन, पीएम मोदी ने जाति गणना कराने से मना कर दिया तो बिहार सरकार ने अपने बलबूते इसे कराने का निर्णय लिया। इस पर सभी दलों की सहमति रही। 

टॅग्स :जाति जनगणनाबिहारनीतीश कुमारपटनाBJPगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"