लाइव न्यूज़ :

JDU की पूर्व सांसद के भाई की हत्या, सीएसपी संचालक से लाखों की लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2021 18:19 IST

बिहार में बेखौफ अराधियों ने समस्तीपुर जिले के जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद के भाई को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअश्वमेघ देवी जदयू की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष हैं। वे उजियारपुर सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें राजद उम्मीदवार ने हरा दिया था।

बिहार में बेखौफ अपराधियों में अब पुलिस का कोई खौफ नही दिखता है। बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े समस्तीपुर जिले के जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई सुनील कुमार को गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी भाग निकले। सुनील कुमार की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

वहीं पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार सीएसपी के संचालक का काम कर रहे थे। वे आज सरायरंजन के सेंट्रल बैंक से तीन लाख साठ हजार रुपये निकालकर जा रहे थे, इसी दौरान बाईक सवार पांच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधी गोली मारने के बाद सुनील के पैसे लूटकर फरार हो गया। 

घटना उस वक्त हुई जब सुनील बैंक से पैसा निकालकर अपने गांव मेयारी जा रहे थे। अभी वे अपने घर पर पहुंचे भी नहीं थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, रुपये से भरा थैला लूटना चाहा, विरोध करने पर गोली मार दी। तत्क्षण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है सुनील गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का भी संचालन करते थे। अपने सीएसपी ग्राहकों के लिए ही वे बैंक से पैसा लेने आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच 103 को जाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते दिखे। वहीं घटनास्थल पर जिले के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरूआती छानबीन के आधार पर पता चला है कि पांच अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है। पुलिस शुरूआती जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 17 दिनों पूर्व 19 मई को ही मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर बाजार के मुख्य सड़क पर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पास से डेढ लाख रुपये लूट लिए थे। मृतक सिवैसिंगपुर का ही प्रशांत कुमार उर्फ ओमनाथ चौधरी था, जो अपने चाचा के साथ मिलकर सीएसपी का संचालन करता था। उस मामले की जांच चल ही रही थी कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। इस तरह से समस्तीपुर जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढा हुआ है और उनके मन में पुलिस का जरा सा भी खौफ नही दिखता है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो