लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा शिक्षा को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी:मंत्री

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:45 IST

Open in App

पटना, 13 मार्च :भाषाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि बिहार आबादी के अनुसार चिकित्सकों की संख्या के विश्व स्वास्थ्य संगठन:डब्ल्यूएचओः के मानदंडों को करीब करीब पूरा करता है क्योंकि 12 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में 1,19,000 चिकिसक हैं।

बिहार विधानसभा में पेश वित्त वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य विभाग के 13264.86 करोड रूपये के बजट मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि राज्य में 12 करोड़ आबादी है और डब्ल्यूएचओ मानदंडों को पूरा करने के लिए राज्य में 1.20 लाख डॉक्टर होने चाहिए पर वर्तमान में प्रदेश में 1.19 लाख डॉक्टर हैं।

डब्ल्यूएचओ के मानदंडों के अनुसार प्रत्येक 1000 की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 40,200 एलोपैथिक डॉक्टर्स, 33,922 आयुष चिकित्सक, 34,257 होम्योपैथिक डॉक्टर्स, 5,203 यूनानी चिकित्सक और 6130 दंत चिकित्सक हैं।

पांडेय ने कहा कि डब्ल्यूएचओ मानदंडों के अनुसार राज्य में 1,000 डॉक्टरों की कमी है ।

उन्होंने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की नियुक्ति के अलावा सरकार 11 नए मेडिकल कॉलेज और 23 सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी:जीएनएमः स्कूल तथा अनुमंडल स्तर पर 54 नर्सिंग स्कूल खोलकर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि 11 नए मेडिकल कॉलेजों में से सात कॉलेजों पर वर्तमान में काम चल रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को देश का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनाने के लिए का 5540.07 करोड़ रुपये की लागत से उसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस अस्पताल जिसमें 5462 बिस्तर होंगे ।इसकी आधारशिला 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखी गयी थी और इसे अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा।

पांडेय ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों सहित 29,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले तीन वर्षों में नियुक्त किया गया है। कुल 4,000 डॉक्टरों को पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच नियुक्त किया गया है जबकि विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को डॉक्टरों को भर्ती करने को लेकर आवश्यकता भेजी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 3260 आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आयोग को अनुरोध भेजा है। विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए घोषणाओं का जिक्र करते हुए पांडेय ने कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भागलपुर, बेगूसराय, गया, गोपालगंज, मधेपुरा, मुज़फ़्फ़रपुर, मुंगेर, नालंदा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सीवान और सारण में 13 जिला अस्पतालों को अगले वित्तीय वर्ष में मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने इलाज के लिए मरीजों के साथ आने वाले परिचारकों के आवास के लिए पटना एम्स में एक भवन बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य ने कोविड 19 से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य में टीकाकरण अभियान चल रहा है ।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट पूरे विपक्ष द्वारा सदन से वाकआउट कर जाने के बीच स्वास्थ्य विभाग के बजटीय मांग को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग