लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll: इंडिया टुडे-माय एक्सिस- बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, एनडीए को 38-40 सीटें मिलने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 20:27 IST

Bihar General Election 2019 Exit Polls Live Update Prediction: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य में सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2014 में एनडीए ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी।महागठबंधन को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बिहार के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स से अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इंडिया टुडे-माय एक्सिस के सर्वे के मुताबिक बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता हुआ दिख रहा है. एनडीए 38-40 सीटों पर जीतती हुई दिख रही है.

एबीपी-नील्सन के सर्वे में  बीजेपी को 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं, महागठबंधन मात्र 6 सीट पर सिमटती हुई दिख रही है.

टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 30 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं, तो वहीं राजद के नेतृत्व में गठबंधन 10 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है. 

सभा की कुल 40 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में  बीजेपी ने सबसे ज्यादा 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनडीए में शामिल लोजपा ने छह जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी।

यूपीए में शामिल आरजेडी ने चार, कांग्रेस ने दो जबकि एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी से अलग होकर लड़ने वाली नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। पिछले चुनाव में बीजेपी को 29 फीसदी, आरजेडी को 20 फीसदी, जेडीयू को 16 फीसदी और कांग्रेस को करीब 9 फीसदी मत मिले थे।

40 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में लालू प्रसाद यादव के बिना बिहार में चुनाव हुए। आरजेडी लालू यादव के नाम पर वोट मांगा जबकि एनडीए ने पीएम मोदी के विकास कार्यों का सहारा लिया। 

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

एनडीए3438-40303233
महागठबंधन0600-02100807
वाम दल     
अन्य     
टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी