लाइव न्यूज़ :

बिहारः कोरोना की चौथी लहर की आशंका!, कोविड मरीजों की संख्या में तेजी, नया वैरिएंट बीए.12 मिलने से हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2022 20:21 IST

पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को एक डॉक्टर समेत दो कोरोना संक्रमित मिले थे. पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 14 नए मरीज सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है.पटना में सबसे ज्यादा कुल 7 नए मरीज सामने आए हैं.सहरसा और दरभंगा में 3 और भागलपुर में 1 नए मामले सामने आए है.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण का कहर एकबार फिर से बढ़ता जा रहा है. इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री हो गई है, जिसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एक बार फिर नया वैरिएंट बीए.12 मिलने से हड़कंप मच गया है.

यह तीसरी लहर के बीए. 2 वैरिएंट से 10 गुना अधिक खतरनाक बताया जा रहा है. संस्थान की माइक्रोबायोलाजी विभागाध्यक्ष डा. नम्रता कुमारी ने बताया कि सभी रिपोर्ट बुधवार की देर रात आई हैं. बीए.12 की संक्रमण दर बीए.2 से अधिक है. हालांकि, उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट एक्सई और बीए.12 वैरिएंट को लेकर अधिक डाटा उपलब्ध नहीं है.

कई देशों में बीए.12 पहले ही आ चुका है. बिहार में यह पहली बार मिला है. इस वैरिएंट को लेकर रिसर्च किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संस्थान में 13 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी. काफी लंबी प्रक्रिया से सैंपल को गुजारने के बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. जिसमें पाया गया कि सामने आई जांच में 12 सैंपल में बीए.2 मिला है, लेकिन एक सैंपल में बीए.12 मिला है.

वहीं, बताया जा रहा है कि इस वैरिएंट का पहला मामला मिलने के बाद सतर्कता बरती जा रही है. लेकिन इस वैरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है. उधर, पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को एक डाक्टर समेत दो कोरोना संक्रमित मिले थे.

डाक्टर को दो दिन पहले सर्दी-खासी और हल्कं बुखार की शिकायत हुई. जांच में उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पाजिटिव मिली. वह कुछ दिन पहले ही दूसरे शहर से पटना लौटे हैं. इसके अतिरिक्त एक स्टाफ नर्स की मां कोरोना संक्रमित पाई गई. सभी होम क्वारंटाइन हैं. ऐसे में चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर राज्‍य सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है.

किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए अस्‍पतालों को तैयार कर दिया गया है. राज्य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अस्‍पतालों में पूरी व्‍यवस्‍था कर दी गई है. हम कोरोना के मुकाबले को तैयार हैं. बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई थी.

उन्‍होंने टीकाकरण तेज करने पर बल दिया था. इसबीच, स्वास्थ्य विभाग के आकडों पर गौर करें तो पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 14 नए मरीज सामने आए हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है. पटना में सबसे ज्यादा कुल 7 नए मरीज सामने आए हैं. वही सहरसा और दरभंगा में 3 और भागलपुर में 1 नए मामले सामने आए है. इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि बिहार में कोरोना का आगमन एक बार फिर से हो गया है.

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियापटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज