लाइव न्यूज़ :

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने थामा जदयू का दामन, अपनी पार्टी आसा की करा दी जन सुराज में विलय

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2025 14:42 IST

Bihar:  आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं। 

Open in App

Bihar: बिहारविधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासत में भाग्य आजमाने वाले लोग अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी जगह बनाने में जुट गए हैं। इसी कडी में जदयू से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले आरसीपी सिंह ने पहले अपनी पार्टी ‘आसा’ बनाई। लेकिन  रविवार को उन्होंने अपनी पार्टी का विलय जनसुराज में कर दिया। प्रशांत किशोर के साथ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया और मीडिया के सामने इस विलय की जानकारी दी।

इस दौरान आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर ने जदयू के कई कद्दावर नेताओं को निशाने पर लिया और जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने जनसुराज पार्टी में विलय करने की वजह भी बताई।

इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि आज रविवार है, सूर्य भगवान का दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी पार्टी का विलय करूंगा, लेकिन यह हो गया। यह ईश्वर का आशीर्वाद है। आरसीपी सिंह ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से बिहार में घूम रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और अब एक नई लड़ाई के लिए तैयार हैं। महागठबंधन की सरकार के वक्त जैसी मेहनत की गई थी, अब फिर वैसी मेहनत होगी-मगर इस बार खुद के लिए। आरसीपी सिंह ने कहा कि 10 साल पहले जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तब हम लोगों ने मिलकर मेहनत की थी और कामयाबी मिली थी। उन्होंने कहा कि एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन में हमलोगों ने काम किया।

उन्होंने कहा कि हम लोग काम किए हैं और काम करके दिखाएंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि हम तीसरे नहीं बल्कि टॉप पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2010 में वो अधिकारी थे। उसके बाद नीतीश कुमार के साथ जदयू में आए और फिर केंद्रीय मंत्री भी बने। बाद में सवा साल भाजपा में भी रहे। बाद में अपनी पार्टी बनाई। लेकिन निर्दलीय रहने से किसी का फायदा नहीं होता इसलिए जनसुराज के साथ जुड़े। आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के साथ वो पहले भी काम कर चुके हैं। 

वहीं प्रशांत किशोर ने आरसीपी सिंह के जनसुराज संग आने को नीतीश कुमार के खिलाफ एक मजबूत गठजोड़ बताते हुए कहा कि 'कमजोर नीतीश कुमार को गिद्ध की तरह नोचा जा रहा है।’ जदयू में जो लोग खुद को नेतृत्वकर्ता कहते हैं, वे नीतीश कुमार को कितना सहयोग करते थे, यह सबको पता है। पीके ने बिना किसी का नाम लिए यहां तक कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में शामिल कुछ मंत्री 'वसूली मंत्री' हैं।

उन्होंने कहा कि 2015 में नरेंद्र मोदी और भाजपा के विजय रथ को रोका जा सका था क्योंकि लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ आने से पहले आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर साथ आए थे। 2015 के चुनाव जिताने में जरूर मेरी भूमिका थी।

आज आरसीपी सिंह के साथ आने को मैं उसी संदर्भ में देखता हूं। पीके ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार का साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि जदयू ने सीएएस और एनआरसी का समर्थन किया। ‘आरसीपी टैक्स’ तंज को गलत करार देते हुए उन्होंने कहा कि आजतक पटना में एक घर भी आरसीपी सिंह ने नहीं बनाया। पीके ने कहा कि एक काबिल व्यक्ति ही जनसुराज का नेतृत्व करेगा।

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी