लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव पटना में गिरफ्तार, लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन का आरोप, हाल में रूडी और एंबुलेंस पर उठाए थे सवाल

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2021 11:26 IST

पप्पू यादव ने हाल में बिहार के सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसदीय मद से खरीदे गए कई एंबुलेंस के छिपा कर रखे जाने के आरोप लगाए थे। यह मामला काफी चर्चा में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव को पटना में किया गया गिरफ्तार, लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन का आरोपपप्पू यादव ने हाल में राजीव प्रताप रूडी और उनके संसदीय मद से खरीदे गए एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाए थेपप्पू यादव के ट्विटर हैंडल से मंगलवार सुबह ट्वीट किया गया कि उन्हें पटना के गांधी मैदान थाना ले जाया गया है

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को पटना में गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव के ट्विटर हैंडल से मंगलवार सुबह इस संबंध में जानकारी दी गई। उनकी ओर से दो ट्वीट किए गए।

पहले ट्वीट में लिखा गया, 'मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है।' वहीं एक और ट्वीट भी आया जिसमें कहा गया कि वे बेईमानों को बेनकाब करते रहेंगे। बता दें हाल में पप्पू यादव बिहार के सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसदीय मद से खरीदे गए कई एंबुलेंस पर सवाल उठाने की वजह से चर्चा में थे।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि कोरोना संकट के इस दौरे में कई एंबुलेंस छिपा कर रखे गए हैं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा।

बाद में राजीव प्रताप रूडी की ओर से जवाब आया कि ड्राइवर नहीं मिल पाने के कारण ये एंबुलेंस रखे हुए हैं। राजीव प्रताप रूडी ने साथ ही कहा था कि अगर पप्पू यादव को कुशल ड्राइवर मिल जाते हैं वो लेकर आएं और इसका संचालन करवाएं। ऐसे में अगले ही दिन पप्पू यादव ने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई ड्राइवर को लेकर मीडिया के सामने आए। 

पप्पू यादव पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप

हिंदुस्तान अखबार के अनुसार पप्पू यादव को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पप्पू यादव पर बगैर अनुमति के घूमने, सरकारी कामों में बाधा डालने और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

दरअसल, सारण के अमनौर में रविवार को पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया था। पप्पू यादव पर अमनौर के अंचलाधिकारी ने अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही एक दिन पहले शनिवार को पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में भी मामला दर्ज हुआ था।

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव की गिरफ्तारी की खबर सार्वजनिक होते ही कई समर्थक पटना में उनके आवास के पास जमा हो गए थे।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू