लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 4 घंटे तक पूछताछ, भाजपा वाले जानबूझकर छापेमारी करवा रहे, ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर भड़के तेजस्वी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2023 16:39 IST

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक सबक है। बुरा हाल लोकसभा चुनाव में होना है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा वाले लोग जान बूझकर सीबीआई और ईडी की रेड करवा रहे हैं। बिहार में हमारी सरकार बनी है तभी से वो परेशान हैं।कल कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है। हमलोग जा रहे हैं।

पटनाः रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी द्वारा गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से दिल्ली मुख्यालय में करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान राबड़ी देवी से यह भी सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव के खाते में कितना पैसा गया? अब इसी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो यही काम करेंगे भाजपा वाले। दरअसल, तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि दिल्ली में गुरुवार को आपकी माता जी से यह सवाल किया गया कि आपके खाते में कितना पैसा जमा किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह तो सभी लोग जानते हैं कि भाजपा वाले लोग जान बूझकर सीबीआई और ईडी की रेड करवा रहे हैं। हमारे यहां तो सीबीआई और ईडी वाले इतनी बार आए हैं कि अब उन्हें भी मालूम नहीं की वो कितनी बारे आए हैं और पूछताछ की है।

लेकिन आजतक कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा अपनी गिरती हुई स्थिति को देखते हुए कुछ भी कर सकती है। कल कहीं ऐसा नही हो कि मरे खिलाफ अभी तक जो चार्जशीट में नाम नहीं है। उसमें सपलमेंट्री में मेरा नाम जोड़ दें। अगर ऐसा कुछ होगा भी तो मुझें कोई हैरानी नहीं होगी। ये लोग जबसे बिहार में हमारी सरकार बनी है तभी से वो परेशान हैं।

इसी वजह से यह सब काम करते रहे हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक सबक है। इससे भी बुरा हाल उनका लोकसभा चुनाव में होना है। उन्होंने कहा कि कल कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है। इसको लेकर मुझे, ललन सिंह जी को और सीएम साहब को बुलावा आया है। इस वजह से हमलोग कल शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे।

टॅग्स :बिहारपटनाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना