लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा नेता की मौत के लिए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बताया जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2023 17:02 IST

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार सिंह की हुई मौत को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा है कि सरकार के द्वारा मौत की वजह पिटाई से नही होना बताया जाना, सरकार की थोथी दलील है। 

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने कहा- सरकार के द्वारा मौत की वजह पिटाई से नही होना बताया जाना, सरकार की थोथी दलील हैबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भाजपा से बदला करार दियामीडिया से बात करते हुए मांझी ने सांसदों व विधायकों पर पुलिस बर्बरता को लेकर भी सवाल उठाया

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस लाठीचार्ज के वजह से भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार सिंह की हुई मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि सरकार के द्वारा मौत की वजह पिटाई से नही होना बताया जाना, सरकार की थोथी दलील है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो हैं उनका ट्वीट देख लीजिए। उन्होंने कहा था कि हमारे राजद के कार्यकर्ताओं को लोगों ने पीटा था, हमारी सरकार आएगी तो इसका बदला हम लेंगे। तो उन्होंने अपना बदला ले लिया। उन्होंने इसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भाजपा से बदला करार दिया।

मीडिया से बात करते हुए मांझी ने सांसदों व विधायकों पर पुलिस बर्बरता को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने भाजपा सांसद जनार्दन प्रसाद सिंह सिग्रिवाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब सिग्रीवाल जी पुलिस को बोल रहे थे कि वह सांसद हैं, तब भी उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। अगर उनके सुरक्षाकर्मी बीच में दखलअंदाजी नहीं करते तो उनकी भी हत्या कर दी जाती। 

उन्होंने कहा कि अगर हमको एक डंटा भी लगता तो जिंदा बचते क्या? जिस तरह से लाठीचार्ज किया जा रहा था, वो नियमों के अनुकूल तो नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पटना की सड़कों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी चलवाई गई, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार की सरकार सोची समझी साजिश के तहत राज्य में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपराधी और आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही थी। 

मांझी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे तो यह लगता है कि पुलिस के बदले वहां सादे लिबास में बहुत सारे ऐसे लोग थे जो सरकार के तरफ से खड़े करवाए गए थे। उन लोगों ने ज्यादा हमला किया है। भाजपा कार्यकर्ता जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो फिर लाठीचार्ज की बात ही कहां से आती है? उनको रोकने के लिए वाटर कैनन या फिर आंसु गैस का उपयोग कर सकते थे। ये लाठीचार्ज बदला की भावना है, इसके आलावा इसका मकसद कुछ भी नहीं है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीBihar BJPतेजस्वी यादवहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो