लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, असम की हालत में सुधार, बारिश से छह की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2020 23:21 IST

बिहार में 11 जिलों में आई बाढ़ से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से 10 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और सारण बाढ़ से प्रभावित हैं ।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 17 टीमें और एसडीआरएफ की आठ टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई है ।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित 11 जिलों के कुछ और इलाके में सोमवार को पानी घुस जाने से स्थिति और बिगड़ गयी, जबकि असम में स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी । राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने से उमस की स्थिति रही और नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया।

बिहार सरकार की एक बुलेटिन में कहा गया कि 11 प्रभावित जिलों के कुछ और इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं । किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है और मृतकों की संख्या नहीं बढ़ी है और यह अब भी 10 है। बुलेटिन में कहा गया कि 11 जिलों के 93 प्रखंडों की 765 पंचायतों में 24.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा दरभंगा जिला प्रभावित हुआ है, जहां 14 प्रखंडों में 8.87 लाख लोग विस्थापित हो गए।  प्रभावित इलाके से अब तक 1.67 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

असम में धीरे-धीरे ठीक हो रही है स्थिति

असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है । प्रदेश के 33 में से 22 जिलों में 22.34 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । राज्य से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है । राज्य के गोलाघाट जिले के बोकाहाट में एक व्यक्ति की मौत होने से इस साल बाढ़ और भूस्खलन से 129 लोगों की मौत हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि बाढ़ जनित घटनाओं में 103 लोगों और भूस्खलन में 26 की मौत हुई है । गोलपाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 4.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि बारपेटा और मोरिगांव में क्रमश: 3.81 लाख और तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं । पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन के कर्मियों ने 97 लोगों को बचाया ।

उत्तराखंड में तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में कंधरपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव में एक जलाशय में तीन लड़के डूब गए। हरियाणा और पंजाब में भी उमस की स्थिति रही। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई । मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम में 28 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है।

टॅग्स :बाढ़बिहारअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर