लाइव न्यूज़ :

बिहार : ग्रामीण पटना में बाढ़ का कहर, करीब तीन लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:42 IST

Open in App

पटना, 14 अगस्त गंगा का जलस्तर इस सप्ताह की शुरुआत में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और उसमें लगातार वृद्धि होने के कारण शनिवार तक पटना जिले में करीब तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गये।

पिछले कुछ सप्ताह से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और वह फिलहाल निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर नौ अगस्त को ही खतरे के निशान को पार कर गया था।

हालांकि, नदी का पानी शहर में घुसने से रोकने के लिए फरक्का बांध के गेट खोले गए हैं, लेकिन ऊपर से लगातार आ रहे पानी के कारण बाढ़ की स्थिति बन गयी है।

जिला प्रशासन के अनुसार, ग्रामीण पटना के नौ ब्लॉकों के 43 पंचायतों के रहने वाले कुल 2.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों में से आधे से ज्यादा दानापुर, मनेर और बख्तियारपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं।

प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में 259 नावों को लगाया गया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों को राहत शिविरों में रखा जा रहा है और उनके भोजन की व्यवस्था सामुदायिक रसोई से की गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोविड-19 टीकाकरण भी जारी है और स्वास्थ्य कर्मी नावों की मदद से लोगों तक पहुंच रहे हैं।

बाढ़ से प्रांतीय राजधानी में नदी के आसपास के इलाके भी प्रभावित हुए हैं। कंगन घाट पानी में डूब गया है और वहां से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा के आसपास पानी भर गया है। जल संसाधन विभान के अनुसार, दिघा और गांघी घाट पर भी पिछले दिन के मुकाबले जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

हालांकि, बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी तथा प्रयागराज से आ रही पानी की मात्रा में कुछ कमी आयी है।

विभाग का कहना है कि मूसलाधार बारिश बंद होने के कारण पटना में नदी का जलस्तर स्थिर हो रहा है और कहीं-कहीं उसमें कमी भी आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर