लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2019 03:11 IST

मृतकों की पहचान धर्मवीर पासवान, उसकी पत्नी रंजू देवी और बेटा बिरजू व साजन कुमार के रूप में हुई है. एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं, मृतक धर्मवीर पासवान की बेटी माधवी और सोनी जख्मी हैं. इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. एक अज्ञात मृतक चालक हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के जीरोमाइल में दादर पुल के पास सोमवार की देर रात करीब 12 बजे ट्रक ने एक ऑटो को रौंद दिया. भीषण हादसे में ऑटो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में दो बच्चियां अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं,

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के जीरोमाइल में दादर पुल के पास सोमवार की देर रात करीब 12 बजे ट्रक ने एक ऑटो को रौंद दिया. भीषण हादसे में ऑटो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में दो बच्चियां अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. दो की हालत गंभीर है. मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे. वहीं घटना में पांचवें मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है.

इस दुर्घटना के बाद मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोषऔर एसएसपी मनोज कुमार एसकेएमसीएच पहुंचे. डीएम ने घटना को काफी हृदय विदारक बताते हुए कहा कि घटना के सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. साथ ही घायलों के इलाज में भी सहायता की जाएगी. वहीं, एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि वाहन के नंबर से ट्रक मालिक की पहचान कर ली गई है और अब ट्रक मालिक से पूछताछ के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

मृतकों की पहचान धर्मवीर पासवान, उसकी पत्नी रंजू देवी और बेटा बिरजू व साजन कुमार के रूप में हुई है. एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं, मृतक धर्मवीर पासवान की बेटी माधवी और सोनी जख्मी हैं. इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. एक अज्ञात मृतक चालक हो सकता है. पुलिस के मुताबिक ऑटो संजीव कुमार सिंह के नाम से पंजीकृत है. धर्मवीर की पहचान सबसे पहले आधार कार्ड व मौके से मिले मोबाइल से हुई. वह हथौडी थाना के सहिला बल्ली निवासी जयकिशुन पासवान का पुत्र था. उसी के मोबाइल से अहियापुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग हैदराबाद लंबे समय से रहते थे. छठ के बाद एक रिश्ते तय करने अपने गांव लौट रहे थे. वे एक ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरे थे. वहां से ऑटो से गांव सहिलाबल्ली जा रहे थे. दादर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया. हादसे के बाद चालक पुल के पास ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

घटनास्थल पर हृदय विदारक दृश्य से वहां मौजूद लोगों का दिल दहल गया. सड़क पर शव क्षतविक्षत होकर पड़े थे और ऑटो के परखचे उड़ गए थे. मरने वालों में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं. दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. अहियापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है. डीएम आलोक रंजन घोष ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी दो की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है.

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर