लाइव न्यूज़ :

बिहार: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट ले गए बेखौफ बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2021 21:40 IST

पुलिस ने बताया कि जैसा कि मुंशी का कहना है कि वह रुपये लेकर जा रहा था तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने लूट की इस वारदात की पुष्टि की है। घटना की सूचना के बाद छानबीन शुरू हो गई है।

बिहार में जारी कोरोना के कहर के बीच लगाये गये लॉकडाउन में घर से निकलने पर पाबंदी है। बावजूद इसके अपराधी बेधड़क हथियार लेकर खुलेआम घुम रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 

कानून-व्यवस्था और पुलिस चौकसी का धत्ता बताते हुए अपराधियों ने हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के मुंशी से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज बाजार स्थित न्यू मेजरगंज ऑटोमोबाइल हीरो एजेंसी के मुंशी ललन सिंह रुपए से भरा बैग सीतामढी स्थित अपने डेरा से लेकर एजेंसी लौट रहे थे। 

इसी दौरान हथियार के बल पर अपराधियों ने मुंशी से 17 लाख रुपये लूट ली। घटना सीतामढी-रीगा पथ स्थित ओएस पब्लिक स्कूल के पास हुई। अपराधियों ने मुंशी से रुपए से भरा बैग लूटा और सीतामढी शहर की तरफ भाग निकले। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित मुंशी ने घटना के बाद इसकी सूचना एसपी हर किशोर राय को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

घटनास्थल पर मुख्यालय डीएसपी वन पीएन साहू समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और सभी पदाधिकारी अपने स्तर से छानबीन में जुटे हैं। घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रीगा-मेजरगंज, बैरगनिया-सीतामढी एवं विभिन्न चौक चौराहों पर गश्ती बढा दी गई है और वाहनों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल