लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll: आरजेडी ने तेजस्वी यादव को बताया 'अभिमन्यु', लिखा- अकेले 'चक्रव्यूह' भेद कर...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 7, 2020 21:01 IST

बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है, जिसके नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न।एग्जिट पोल के कुछ देर बार आरजेडी का ट्वीट।आरजेडी ने तेजस्वी यादव को बताया 'अभिमन्यु'।

Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार (7 नवंबर) को संपन्न हो चुका है। इसके कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल के अनुमान भी आने शुरू हो गए, जिसमें तेजस्वी यादव मजबूत स्थिति में दिख सकते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल ने एग्जिट पोल के कुछ देर बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 'अभिमन्यु' बताया है। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में लिखा गया, "बिहार की जनता के प्रगतिशील विवेक पर शत प्रतिशत विश्वास है! 'अभिमन्यु' इस बार अकेले चक्रव्यूह भेद कर बिहार की जनता को विजयी बना चुके हैं, सभी बिहारवासियों की ऐसी ही आस्था है!"

अंतिम चरण में 78 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ, जहां 2.35 करोड़ मतदाता, 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने की प्रक्रिया में भाग लिया।

बिहार चुनाव को तेजस्वी यादव ने बताया जनता बनाम नीतीश सरकार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव को जनता बनाम नीतीश सरकार बताया है। तेजस्वी के मुताबिक बिहार की जनता कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कारवाई का इतंजाम करने वाली गरीब हितैषी सरकार चाहती है।

गोपालगंज और सुगौली में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘‘यह महज चुनाव नहीं, बल्कि बेरोजगारी हटाओ आंदोलन भी है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने एवं बेरोज़गारी, महँगाई और गरीबी हटाने की इस मुहिम में आपका सहयोग अपेक्षित है।’’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट