लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः राजग से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे?, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा-156 सीट पर कर रहे तैयारी, इंडिया गठबंधन में बातचीत जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 12:22 IST

Bihar elections: बिहार के कुछ नेताओं के दबाव के कारण कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बातचीत लगभग 70 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है और 30 प्रतिशत बाकी है।हालांकि, हम दूसरे विकल्प की भी तैयारी कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं और उनमें से कुछ के साथ बातचीत जारी है।

Bihar elections: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनती है, तो उनकी पार्टी आगामी बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने के लिए तैयार है। बलिया जिले के रसड़ा में स्थित अपनी पार्टी के मुख्यालय में शुक्रवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री राजभर ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता राजग के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना है। बातचीत लगभग 70 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है और 30 प्रतिशत बाकी है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि, हम दूसरे विकल्प की भी तैयारी कर रहे हैं। अगर बिहार के कुछ नेताओं के दबाव के कारण कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" राजभर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा, "कई पार्टियां इंडिया गठबंधन में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं और उनमें से कुछ के साथ बातचीत जारी है।

अगर भाजपा के साथ बातचीत सफल नहीं होती है, तो हम एक अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ेंगे। हम 156 सीटों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी विदेश यात्रा करते हैं, तो वह भारत की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं और चुनाव आयोग पर हमला करते हैं।

लेकिन जब उनकी पार्टी चुनाव जीतती है, तो वह कभी ऐसी चिंता जाहिर नहीं करते। अगर उन्हें लगता है कि चुनावों में धांधली हुई थी, तो उन्हें खुलकर ऐसा कहना चाहिए और सबूत पेश करने चाहिए।" उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को बिहार में हार का आभास हो गया है, इसलिए "उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की तरह बेबुनियाद बयान देना शुरू कर दिया है।" 

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभा के नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए की ओर से भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने दाखिल किया नामांकन

भारतकांग्रेस के 6 में से 4 विधायक जदयू के संपर्क में?, चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन के ‘कई विधायक’ संपर्क में, NDA में आने को आतुर?

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारतमीडिया से दूर तेजस्वी यादव?, 15 दिनों से सवाल जवाब देने से कन्नी काट रहे राजद विधायक

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस जुटी संगठन को मजबूत करने में, बीपीसीसी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें