बिहार चुनाव: जदयू के संजय झा ने नीतीश कुमार की नाराजगी को किया खारिज, कहा- भाजपा और जदयू को बराबर सीटें मिलने पर कोई आपत्ति नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2025 15:22 IST2025-10-18T15:22:11+5:302025-10-18T15:22:11+5:30

अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में हुए सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी की अटकलों को खारिज दिया।

Bihar Elections: JDU's Sanjay Jha dismissed Nitish Kumar's displeasure, saying he has no objection to BJP and JDU getting equal seats. | बिहार चुनाव: जदयू के संजय झा ने नीतीश कुमार की नाराजगी को किया खारिज, कहा- भाजपा और जदयू को बराबर सीटें मिलने पर कोई आपत्ति नहीं

बिहार चुनाव: जदयू के संजय झा ने नीतीश कुमार की नाराजगी को किया खारिज, कहा- भाजपा और जदयू को बराबर सीटें मिलने पर कोई आपत्ति नहीं

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी चक्रव्यूह के बीच जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में हुए सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी की अटकलों को खारिज दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में सीट बंटवारे से नाराज नहीं हुए हैं। भाजपा और जदयू को बराबर सीटें मिलने पर भी उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की। 

उन्होंने भाजपा और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सीटों को लेकर टकराव की बात से इनकार किया। संजय झा ने कहा कि सहयोगी दलों ने जदयू से सीटिंग सीटें नहीं मांगी थीं। अगर मांगी भी होती तो हम नहीं देते। सिर्फ एक तारापुर सीट भाजपा ने मांगी थी, जिस पर नीतीश कुमार ने सहमति दी थी। उसके बदले में जदयू ने उनकी सीटिंग सीट कहलगांव ली है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अगर कोई ऐसा बोल भी रहा है तो वह विपक्ष का प्रोपगेंडा चला रहा है। क्योंकि विपक्ष के लोग ही ऐसी बात बोलते हैं। भाजपा और जदयू के बराबर सीटें मिलने पर नीतीश की नाराजगी की बात से भी उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि हमने दिल्ली से फोन पर नीतीश कुमार से बात की थी। नीतीश कुमार ने गो अहेड (आगे बढ़ो) कहा। नाराजगी की जो खबरें चल रही हैं, वे निराधार हैं। 

संजय झा ने कहा कि नीतीश का भाजपा से रिश्ता 25-30 साल का है। पहले केंद्र में साथ थे, उसके बाद बिहार में 20 साल से साथ हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज भी 20 साल के बाद बिहार में नीतीश पर लोगों का भरोसा है। लोकसभा के चुनाव में कहा जा रहा था कि नीतीश को ज्यादा सीटें क्यों दी गई, रिजल्ट आया तो सब स्पष्ट हो गया। 

इसी तरह, बिहार चुनाव का नतीजा आने पर भी सब पता चल जाएगा। प्रशांत किशोर के सवाल पर कहा कि बिहार का चुनाव महागठबंधन और एनडीए के बीच ही होने वाला है। महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं होने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में सिंबल देकर छीने जा रहे हैं, एक सीट से दो दल नामांकन कर रहे हैं।

Web Title: Bihar Elections: JDU's Sanjay Jha dismissed Nitish Kumar's displeasure, saying he has no objection to BJP and JDU getting equal seats.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे