लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections Date 2025: 6 अक्टूबर के बाद चुनाव तारीख की घोषणा?, भारत निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2025 14:16 IST

Bihar Assembly Elections 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छठ की समाप्ति के ठीक बाद चुनाव तारीखों को रखे जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चुनाव को 2 चरण में निपटाने की योजना बन सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अधिकतम तीन चरणों में ही चुनाव संपन्न होगा।सबसे बड़े त्योहार के रूप में छठ पूजा का आयोजन होता है।

पटनाः भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को 6 अक्टूबर (सोमवार) तक सरकारी अधिकारियों के सभी स्थानांतरण और नियुक्ति प्रक्रियाएँ पूरी करने का निर्देश दिया है। यह कदम चुनावों की औपचारिक घोषणा से पहले निष्पक्ष और निष्पक्ष माहौल सुनिश्चित करने के लिए एक मानक प्रोटोकॉल है। मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दौरा करेंगे। सूत्रों ने पुष्टि की है कि स्थानांतरण-नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) चुनाव के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बिहार का दौरा करेंगे।

 बिहार में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने  तैयारियों के तहत एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर राज्य सरकार से कहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन को 6 अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए।

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ने साफ कहा है कि राज्य के सभी विभागों के अधिकारियों और स्टाफ के तबादले की प्रक्रिया पूरी कर इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम कभी भी बिहार आ सकती है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला उनके गृह जिले में नहीं किया जाएगा।

साथ ही जिन अधिकारियों या कर्मचारियों का कार्यकाल 30 नवंबर तक तीन साल पूरा हो रहा है, उनका भी ट्रांसफर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यह पत्र न सिर्फ मुख्य सचिव को बल्कि पुलिस महानिदेशक, विकास आयुक्त और सभी विभागों के प्रधान सचिवों को भी भेजा गया है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग का यह कदम अहम माना जा रहा है।

अधिकारियों के तबादले का मकसद यह है कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम करे और किसी तरह का दबाव या पक्षपात न दिखे। आयोग की ओर से बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजनाल ने राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

ऐसे में चुनाव आयोग के इस पत्र के आधार पर अब तय हो गया है कि बिहार में चुनाव की घोषणा 6 अक्टूबर के बाद होगी। दरअसल, चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आयोग की कोशिश रहती है कि किसी प्रकार का तबादला चुनाव तिथियों के बीच में नहीं किया जाए। जानकारों की मानें तो बिहार में चुनाव की तारीखों को दिवाली और छठ के बाद रखा जा सकता है।

राज्य के सबसे बड़े त्योहार के रूप में छठ पूजा का आयोजन होता है। ऐसे में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छठ की समाप्ति के ठीक बाद चुनाव तारीखों को रखे जाने की संभावना है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव को 2 चरण में निपटाने की योजना बन सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अधिकतम तीन चरणों में ही चुनाव संपन्न होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम