लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार ने टिकाई बिहार पर नजर, 27 फरवरी को आ रहे हैं दौरे पर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2025 16:24 IST

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(एनसीपी-एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार भी फरवरी महीने में बिहार आ रहे हैं। शरद पवार सीमांचल के कटिहार आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार सीमांचल के कटिहार आने वाले हैं27 फरवरी को कटिहार में शरद पवार का कार्यक्रम हैसंगठन की मजबूती को लेकर वो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों की कसरत तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(एनसीपी-एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार भी फरवरी महीने में बिहार आ रहे हैं। शरद पवार सीमांचल के कटिहार आने वाले हैं। 27 फरवरी को कटिहार में शरद पवार का कार्यक्रम है। संगठन की मजबूती को लेकर वो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शरद पवार का दो दशक यानी पिछले 20 साल में यह पहला बिहार दौरा होगा।

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के अलावा शरद पवार का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। बता दें कि सीमांचल सभी दलों को लुभाता रहा है। असदुद्दीन ओवैसी एक तरह से यहां अपनी पैठ बना चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने यहां से अपने 5 प्रत्याशियों को जिताने में सफलता हासिल की थी। हालांकि बाद में राजद ने ओवैसी के 4 विधायकों को अपने पाले में ले लिया था। 

कांग्रेस इस एरिया से अपने 2 प्रत्याशियों किशनगंज से डॉक्टर मोहम्मद जावेद और कटिहार से तारिक अनवर को लोकसभा भिजवा चुकी है। भाजपा की भी इस एरिया पर पैनी नजर रहती है और अमित शाह भी पिछले लोकसभा चुनाव से पहले यहां का दौरा कर चुके हैं। अब शरद पवार की नजर सीमांचल पर जा टिकी है। भले ही शरद पवार के अपने राज्य महाराष्ट्र में पार्टी का बुरा हाल हो चला है और वह संघर्ष करते दिख रहे हैं। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार लगता है पूरी तैयारी कर रहे हैं। 

शरद पवार की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी कहते हैं कि भले ही हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव गठबंधन में रहकर लड़ना है या गठबंधन से बाहर रहकर लड़ना है, इसका फैसला पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बिहार की 150 सीटों पर नजर बनाए हुए हैं और जो साथी हमसे बिछड़ गए हैं, उन्हें साथ लेने की कोशिश की जाएगी।

टॅग्स :शरद पवारNCPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप