लाइव न्यूज़ :

Bihar elections 2024 Phase 7: पति-पत्नी के 15 साल, बिहार में 118 नरसंहार का दो जवाब, मां-बाप के राज का दो हिसाब, नीरज कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 16:04 IST

Bihar elections 2024 Phase 7: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल में हुए नरसंहार को लेकर सवाल उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के 15 साल में 88 नरसंहार हुए है जिसमें 674 लोगों की मौत हुई है। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि इसके गुनहगार कौन है? बिहार मांगे जवाब, तेजस्वी यादव अपने माता -पिता के शासनकाल का जवाब दें।

Bihar elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन मतदान के पहले जदयू के विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो और वीडियो जारी कर लालू परिवार को घेरा है। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल में हुए नरसंहार को लेकर सवाल उठाया है। नीरज ने फोटो में दर्शाया है कि पति-पत्नी के 15 साल, 118 नरसंहार वाला बिहार। 

उन्होंने 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर कहा कि 1 जून को मतदान होने वाले 8 लोकसभा क्षेत्रों में राजद के 15 साल में 88 नरसंहार हुए है जिसमें 674 लोगों की मौत हुई है। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि इसके गुनहगार कौन है? उन्होंने कहा कि बिहार मांगे जवाब, तेजस्वी यादव अपने माता -पिता के शासनकाल का जवाब दें।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता राजनीतिक संहार करने को तैयार है। क्षेत्र में आज भी माँ-बहनों की चीत्कार गूंजती हैं। उनकी आंखों के आंसू आज भी बह रहे हैं। नीरज कुमार ने बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र (जहां सातवें चरण का मतदान होना है) में हुए नरसंहार और मृतकों के संख्या को बताया है।

उन्होंने लिखा है कि जहानाबाद 26 नरसंहार 285 मृतक, सासाराम 5 नरसंहार 22 मृतक, आरा 31 नरसंहार 188 मृतक, बक्सर 2 नरसंहार 16 मृतक, औरंगाबाद 5 नरसंहार 51 मृतक(काराकाट), नालंदा 4 नरसंहार 16 मृतक, पटना(पटना साहिब, पाटलिपुत्र) 15 नरसंहार 96 मृतक। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा है कि, बिहार मांगे जवाब माता-पिता का दो हिसाब। बता दें कि औरंगाबाद जिले का बड़ा हिस्सा काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आता है, जबकि पटना में पटना साहिब और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४जेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos