लाइव न्यूज़ :

Bihar elections 2024 Phase 7: शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमा, 8 सीट पर 1 जून को मतदान, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सासाराम और काराकाट में मतदान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 17:27 IST

Bihar elections 2024 Phase 7: आठों सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 122 पुरुष और 12 महिला हैं। जिसमें से 23 उम्मीदवार राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar elections 2024 Phase 7: 68 उम्मीदवार अन्य छोटे-छोल दलों से उतरे हैं। Bihar elections 2024 Phase 7: सबसे अधिक नालंदा में 29 उम्मीदवार हैं।Bihar elections 2024 Phase 7: सबसे कम सासाराम में 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव में आखिरी चरण के लिए गुरुवार को शाम को 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया। लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद 76 दिनों तक चले आरोपों-प्रत्यारोपों का शोर अब समाप्त हो गया। सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान होना है। जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उनमें- पटना साहिब, पाटलिपुत्र के अलावा नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सासाराम और काराकाट लोकसभा सीट शामिल हैं। इन आठों सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 122 पुरुष और 12 महिला हैं। जिसमें से 23 उम्मीदवार राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों से हैं। जबकि 68 उम्मीदवार अन्य छोटे-छोल दलों से उतरे हैं। वहीं 43 प्रत्याशी निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे अधिक नालंदा में 29 और सबसे कम सासाराम में 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इन 8 लोकसभा सीटों में से तीन सीटें काराकाट, बक्सर और जहानाबाद में त्रिकोणीय लड़ाई है। इस चरण में बिहार के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें रामकृपाल यादव टक्कर दे रहे हैं।

वहीं पटना साहिब से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद दूसरी बार मुकाबले में हैं। काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। यहां भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से भाकपा-माले के राजाराम सिंह की मुसीबत बढ़ा दी हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री और आरा से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह के भविष्य का फैसला भी इसी चरण में होना है। इसके अलावा बक्सर में भाजपा के मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

यहां पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसी तरह जहानाबाद में राजद से पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव और जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के साथ पूर्व सांसद अरुण कुमार भी बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे हैं, जिससे चुनावी समर दिलचस्प बन गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024वाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?