लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2025: तारापुर, राघोपुर, महुआ, अलीनगर, छपरा, लखीसराय, धमदाहा, मोकामा और सरायगंज पर सबकी निगाहें, बिहार विधानसभा चुनाव में 20 हॉट सीट पर देखें आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2025 18:27 IST

Bihar Election Result 2025: तेजस्वी यादव ने पहली बार साल 2015 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और साल 2020 में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी का मुकाबला पूर्व भाजपा विधायक रह चुके सतीश यादव से है। साल 2010 में सतीष यादव इस सीट पर राबड़ी देवी को मात दे चुके हैं। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ प्रचार भी किया था।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में कई ऐसी हॉट सीटें हैं, जिनके चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। अब जबकि मतगणना शुरू हो गई है तो लोग यह जानने के लिए बेताब दिखने लगे हैं कि आखिरकार इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला जनता क्या सुनाती है। इसमें वैशाली जिले के राघोपुर इस वक्त सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, जहां से महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में डटे हैं। तेजस्वी ने यहीं से पहली बार साल 2015 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और साल 2020 में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी।

Bihar Election Result 2025: तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ प्रचार भी किया

तेजस्वी का मुकाबला पूर्व भाजपा विधायक रह चुके सतीश यादव से है। साल 2010 में सतीष यादव इस सीट पर राबड़ी देवी को मात दे चुके हैं। इसी तरह महुआ विधानसभा सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनके खिलाफ राजद ने भी उम्मीदवार उतारे हैं और तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ प्रचार भी किया था।

साल 2015 में तेज प्रताप भी महुआ विधानसभा सीट से पहली बार जीतकर विधायक बने थे। साल 2020 में तेज प्रताप ने महुआ छोड़कर समस्तीपुर के हसनपुर से जीत दर्ज की थी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद के अरुण कुमार साह हैं, जिनसे सीधी टक्कर मानी जा रही है।

Bihar Election Result 2025: लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा

जन सुराज के संतोष कुमार सिंह और तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव भी मुकाबले को बहुकोणीय बना रहे हैं। वहीं, दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर मैथिली को जिताने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रचार कर चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस सीट की खुद निगरानी करते रहे हैं। मैथिली का मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज के बिप्लव चौधरी से है। वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा की छोटी कुमारी से है। निर्दलीय राखी गुप्ता भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही हैं।

Bihar Election Result 2025: मंत्री विजय कुमार चौधरी जदयू उम्मीदवार

बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से लगातार विधायक हैं। 2020 में उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया था। इस बार भी वही आमने-सामने हैं। इसी तरह समस्तीपुर जिले की सबसे हाई प्रोफाइल सीट सरायगंज है, जहां से मंत्री विजय कुमार चौधरी जदयू उम्मीदवार हैं।

जदयू के कद्दावर नेताओं में से एक विजय चौधरी का मुकाबला राजद के अरविंद सहनी से है। सहनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री भी रह चुके हैं। हमेशा कड़ा मुकाबला होने की वजह से ये सीट हॉट सीट मानी जाती है। वहीं, भाजपा के टिकट पर जमुई विधानसभा सीट से श्रेयसी सिंह मैदान में उनका मुकाबला राजद प्रत्याशी मो. शमशाद आलम से है।

Bihar Election Result 2025: डॉ. प्रेम कुमार भाजपा के टिकट पर गयाजी शहरी विधानसभा सीट से मैदान में

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा (अजा) विधानसभा सीट(औरंगाबाद) से मैदान में हैं। मंत्री रेनू देवी भाजपा के टिकट पर बेतिया विधानसभा सीट (पश्चिम चंपारण) से मैदान में  हैं। जबकि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भाजपा के टिकट पर गयाजी शहरी विधानसभा सीट से मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव से है।

इसी तरह मंत्री लेसी सिंह जदयू के टिकट पर धमदाहा विधानसभा सीट (पूर्णिया) से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला राजद के टिकट पर चुनाव लड रहे संतोष मेहता से है। बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद जदयू के टिकट पर इसबार नबीनगर विधानसभा सीट (औरंगाबाद) से मैदान में हैं।

Bihar Election Result 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट (रोहतास) से निर्दलीय मैदान

जबकि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी हम के टिकट पर इमामगंज विधानसभा सीट(गयाजी) से मैदान में हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट (रोहतास) से निर्दलीय मैदान में हैं।  वहीं, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा रालोमो के ही टिकट पर सासाराम (रोहतास) विधानसभा सीट से ताल ठोक रही हैं।

जबकि कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान कदवा विधानसभा सीट (कटिहार) से कांग्रेस के टिकट पत मैदान में हैं। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जदयू के टिकट पर सुपौल विधानसभा सीट(सुपौल) से मैदान में है। भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय जनसुराज के टिकट पर करगहर विधानसभा सीट से मैदान में हैं।

Bihar Election Result 2025: एनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय (भाकपा-माले) और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के बीच मुकाबला

लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी लोजपा(रा) के टिकट पर गोविंदगंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। गोपालगंज की भोरे सीट से ट्रांसजेंडर महिला प्रीति किन्नर जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं। यहां जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय (भाकपा-माले) और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के बीच मुकाबला है। यह सीट सामाजिक बदलाव की मिसाल बन सकती है।

मोकामा सीट पर दो बाहुबली आमने-सामने हैं। एक तरफ जदयू के अनंत सिंह हैं, जिनकी गिरफ्तारी चर्चा में रही, तो दूसरी ओर आरजेडी के टिकट पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं। जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया है। पटना साहिब विधानसभा सीट पटना जिले की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है।

Bihar Election Result 2025: राजद और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर

पटना साहिब को भाजपा का गढ़ माना जाता है, जहां से मौजूदा विधायक नंद किशोर यादव को इस बार टिकट नहीं मिला है वो बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं। यहां से भाजपा ने रत्नेश कुमार को मैदान में उतारा है। रत्नेश कुमार उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीबी माने जाते हैं। वहीं, सीवान जिले की सीवान विधानसभा सीट हॉट सीट मानी जाती है, यहां राजद और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

इस सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय फिर से मैदान में हैं। उनके खिलाफ राजद की तरफ से अवध बिहारी चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। उसी तरह छपरा जिले के परसा विधानसभा सीट लालू यादव की पुरानी राजनीतिक जमीन रही है, यहां से लालू यादव के समधी और पूर्व विधायक चंद्रिका राय और उनके परिवार के लोग चुनाव लड़ते रहे हैं।

Bihar Election Result 2025: पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को मैदान में उतारा

राजद ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को मैदान में उतारा है। करिश्मा का मुकाबला जदयू के छोटे लाल राय से है। एकमा विधानसभा सीट इस बार की हॉट सीट में से एक है क्योंकि यहां से जदयू ने बाहुबली धूमल सिंह को मैदान में उतारा है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जदयू की सीता देवी को राजद के श्रीकांत यादव ने हराया था।

इस बार श्रीकांत यादव का मुकाबला धूमल सिंह से है। वहीं, मुजफ्फरपुर की गायघाट विधानसभा सीट राजनीतिक विरासत के लिए जानी जाती है। यहां से लोजपा(रा) की सांसद वीणा देवी जदयू विधान पार्षद माता-पिता की बेटी कोमल सिंह जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। राजनीतिक परिवार को टिकट दिए जाने के विरोध में यहां जदयू को बगावत का भी सामना करना पड़ रहा है।

Bihar Election Result 2025: दरभंगा विधानसभा सीट जिले की सबसे हॉट सीट

दरभंगा विधानसभा सीट जिले की सबसे हॉट सीट है, यहां से मंत्री संजय सरावगी लगातार पांच बार भाजपा विधायक रह चुके हैं और छठवीं बार जीत के लिए मैदान में उतरे हैं। इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, यहां से वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी और जनसुराज की तरफ से आरके मिश्रा मैदान में हैं।

जाले विधानसभा सीट पर मंत्री जीवेश मिश्रा भाजपा उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस से ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र से है। बहादुरपुर विधानसभा सीट पर मंत्री मदन सहनी जदयू उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला राजद के कद्दावर नेता और लालू यादव के करीबी भोला यादव से है।

Bihar Election Result 2025: मंत्री महेश्वरी हजारी का मुकाबला भाकपा-माले के रंजीत राम और जनसुराज के रामबालक पासवान के बीच

कल्याणपुर विधानसभा सीट पर जदयू की तरफ से मंत्री महेश्वरी हजारी का मुकाबला भाकपा-माले के रंजीत राम और जनसुराज के रामबालक पासवान के बीच है। सोनवर्षा विधानसभा सीट पर जदयू के दिग्गज नेता और मंत्री रत्नेश सदा चुनाव लड़ रहे हैं, जो इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।

नालंदा जिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है, जिसकी वजह से जिले की सभी विधानसभा सीटें हाई प्रोफाइल मानी जाती है। नालंदा विधानसभा सीट से 8वीं चुनाव जीतने के लिए श्रवण कुमार मैदान में हैं। श्रवण कुमार नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाते हैं जो साल 1995 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हिलसा विधानसभा सीट बिहार की जबर्दस्त कांटे की टक्कर वाली सीट मानी जाती है।

यहां पिछली बार साल 2020 में जदयू के कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ प्रेम मुखिया ने राजद के शक्ति सिंह यादव को सिर्फ 12 वोटों के अंतर से मात दी थी। ये साल 2020 की सबसे कम वोटों के अंतर से जीत थी। हिलसा विधानसभा सीट पर इस बार जदयू के मौजूदा विधायक प्रेम मुखिया का मुकाबला पिछली बार के प्रतिद्वंदी शक्ति सिंह यादव से है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगनीतीश कुमारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमहुवाराघोपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...