लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Exit Polls: हर एग्जिट पोल में लोजपा प्रमुख च‍िराग पासवान की हालत खराब, औसतन 4 सीटें मिल रही हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 20:41 IST

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की हालत खराब है। हर पोल में लोजपा को 2-5 सीटें मिल रही हैं। बिहार में एनडीए और महागठबंधन में जोरदार टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी बनी हुई थी, क्या चिराग किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।एलजेपी को उम्मीद से बेहद कम सीटें मिलती दिख रही हैं. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में औसतन 4 सीटें मिल रही हैं।2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे। 

नई दिल्लीः बिहार में तीन चरण का मतदान खत्म हो गया है। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद कई एग्जिट पोल के परिणाम आ चुके हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की हालत खराब है। हर पोल में लोजपा को 2-5 सीटें मिल रही हैं। बिहार में एनडीए और महागठबंधन में जोरदार टक्कर है। बिहार चुनाव के दौरान लोगों की निगाहें लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी बनी हुई थी, क्या चिराग किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।

हालांकि पोल ऑफ एक्जिट पोल्स को देखा जाए तो क्या बेकार चली जाएगी च‍िराग पासवान की सारी मेहनत? एग्जिट पोल में एलजेपी को उम्मीद से बेहद कम सीटें मिलती दिख रही हैं. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में औसतन 4 सीटें मिल रही हैं।

एनडीए में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी, जेडीयू, मुकेश साहनी और जीतनराम मांझी की पार्टी साथ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वामदल शामिल हैं. चिराग पासवान एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि सभी बिहारी भाइयों - बहनों से अपील है कि अपने मतदान का प्रयोग करें और बिहार पर नाज़ करने के लिए अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘‘साहब के 15 साल के शासन के बाद भी पलायन, बाढ़, शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, समय पर डिग्री, सरकारी भर्ती, पर्यटन, ग़रीबी जैसे विषयों से जुड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।’’

चिराग ने कहा कि अपना आशीर्वाद बिहार में बदलाव के लिए दें। अपना आशीर्वाद ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्‍ट’ के लिए दें। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार को मतदान चल रहा है जिसमें 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सबिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?