लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: पढ़ाते-पढ़ा क्या राजनीति में कदम रखने का मन बना रहे हैं खान सर?, जानें कोचिंग संचालक ने अवध ओझा के बारे में कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2024 17:00 IST

Bihar Election 2025: बीपीएससी द्वारा बापू परीक्षा परिसर केंद्र की परीक्षा रद्द करने पर खान सर ने कहा कि वहां पर हंगामा ज्यादा हुआ था, लेकिन बीपीएससी को एक कमेटी बनाकर और भी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी जांच करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसभी राजनीतिक दलों को अब अपने घोषणापत्र में विद्यार्थियों की बात रखनी पड़ेगी।मैं साफ कर देता हूं कि 2025 में होने वाले चुनाव में दिलचस्पी नहीं है।परीक्षा का कैलेंडर कब निकलेगा? प्री और मेंस परीक्षा के बीच कितने दिन का अंतर होगा?

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक खान सर बच्चों को पढ़ाते-पढ़ा क्या राजनीति में कदम रखने का मन बना रहे हैं? इस संबंध में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर ने कहा कि मेरा मानना है कि पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षक से नेता बने अवध ओझा के बारे में कहा कि अवध ओझा वरिष्ठ शिक्षक हैं, अब वो राजनीति में गए हैं। मेरा मानना है कि पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मुझे बच्चों को पढ़ाने से फुर्सत नहीं है। साल 2024 में भी हमसे लोगों ने पूछा था। मैं साफ कर देता हूं कि 2025 में होने वाले चुनाव में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, सभी राजनीतिक दलों को अब अपने घोषणापत्र में विद्यार्थियों की बात रखनी पड़ेगी।

 

परीक्षा का कैलेंडर कब निकलेगा? प्री और मेंस परीक्षा के बीच कितने दिन का अंतर होगा? वहीं, बीपीएससी द्वारा बापू परीक्षा परिसर केंद्र की परीक्षा रद्द करने पर खान सर ने कहा कि वहां पर हंगामा ज्यादा हुआ था, लेकिन बीपीएससी को एक कमेटी बनाकर और भी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी जांच करनी चाहिए। हम लोग शिक्षक हैं और हमारे पास भी खबरें आती हैं, लेकिन हम जांच नहीं कर सकते।

उनके पास अथॉरिटी है। बीपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था को बच्चों के बीच साख भी बनानी है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि राज्य हो या केन्द्र सरकार, उन्हें विश्वविद्यालय को देखना चाहिए। चार साल पढ़ने के बाद भी बच्चे किस स्थिति में बाहर आ रहे हैं? क्या वह स्वावलंबी हो पा रहे हैं या नहीं? फाइनेंसियल फ्री हो पा रहे हैं या नहीं? इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है।

केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लाई थी, लेकिन उसमें बदलाव क्या हुआ? उसको देखने में समय लगेगा कि धरातल पर उसमें क्या बदलाव हुआ है? उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में खान सर बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का वे समर्थन कर रहे थे।

खान सर ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही थी और छात्रों के आंदोलन को खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया था। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कयास लगाया जाने लगा कि क्या खान सर अब राजनीति में आने वाले हैं। फिर खबर चली कि उन्होंने जनसुराज का दामन थाम लिया है। लेकिन राजनीति को लेकर कोई बात खुलकर वह नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार लोक सेवा आयोगपटनासंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर