लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के बीच JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला; जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 11:49 IST

Bihar Election 2025: जेडी(यू) के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, निष्कासित सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दल जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी विरोधी गतिविधियां करने और ‘‘इसकी विचारधारा की अवहेलना’’ के आरोप में पूर्व मंत्री सहित 11 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। जद(यू) की प्रदेश इकाई के महासचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा शनिवार शाम जारी बयान में कहा गया कि सभी 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने पाया कि ये सभी 11 नेता राज्य में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं जिसके बाद पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की।’’

जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह और सुधर्शन कुमार तथा पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद एवं रणविजय सिंह शामिल हैं। जद(यू) के एक वरिष्ठ नेता ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ये नेता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे। वे हमारी विचारधारा की अवहेलना कर रहे थे।’’

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेडीयूबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया