लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ने थाने के शौचालय में लगाई फांसी, थानेदार गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 19:39 IST

बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के सैदपुरा गांव निवासी और जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने थाने में फांसी लगा ली. बताया जाता है कि गणेश को पुलिस एक लड़की के अपहरण केस के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी.

Open in App

बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के सैदपुरा गांव निवासी और जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने थाने में फांसी लगा ली. बताया जाता है कि गणेश को पुलिस एक लड़की के अपहरण केस के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी. इसी दौरान उन्होंने थाने के शौचालय में जाकर फांसी लगाई. 

वहीं, गणेश रविदास की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह नगरनौसा बाजार में जमकर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-पटना मुख्य मार्ग को नगरनौसा बाजार में जाम कर दिया. जगह-जगह टायर जलाकर आगजनी की. आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के शीशे भी चटकाये. मौके पर मौजूद कई पुलिस पदाधिकारियों पर पथराव कर दिया. इस दौरान नूरसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार, रहुई थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन और गिरियक अंचल के इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव समेत कई पुलिस जवान के जख्मी व चोटिल हो गये.

इधर, भीड़ अनियंत्रित होते एवं बढ़ते उपद्रव को देखते हुए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. इसमें कई लोगो के जख्मी व चोटिल होने गये हैं. इसबीच, घटना की सूचना पाकर पटना से डीआइजी राजेश कुमार नगरनौसा पहुंचे. डीआइजी के निर्देश पर पूरे मामले जांच के लिए एसएफएल की तीन सदस्यीय टीम भी पहुंची. मौके पर मौजूद एसपी नीलेश कुमार से उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, थाना के शौचालय में जदयू नेता के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने विभागीय कार्रवाई करते हुए नगरनौसा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, दारोगा बालेन्द्र राय और चौकीदार संजय पासवान को निलंबित करने के साथ ही गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जबकि एक अन्य चौकीदार जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन वह फरार हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू नेता 50 वर्षीय गणेश पासवान नगरनौसा थाने के सैदपुरा गांव के निवासी थे. इसी गांव के नरेश साव ने अपनी सोलह वर्षीया पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए नगरनौसा थाने में 11 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हालांकि, दर्ज प्राथमिकी में जदयू नेता गणेश आरोपित भी नहीं है. इसके बावजूद सिर्फ शक के आधार पर पुलिस ने कांड में 10 जुलाई की संध्या चार बजे गणेश पासवान को उनके घर से उठा लिया और फिर थाने लाकर पूछताछ की थी. इस मामले में गांव के ही मंजू देवी की पहले गिरफ्तारी हुई थी. गणेश इस मामले में अभ्युक्त नहीं थे. ऐसे में उन्हें हाजत में नहीं रखा गया था. जदयू नेता गणेश के बड़े पुत्र बलराम रविदास ने बताया कि 11 जुलाई की रात्रि उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनके पिता की मौत हो चुकी है. इधर, पुलिस का कहना है कि गणेश ने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन, मृतक गणेश के परिजनों का कहना है कि गणेश की पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस हत्या को आत्महत्या बता रही है.

हालांकि गणेश रविदास के सिर पर एक गहरी चोट के निशान भी देखा गया है. थाना परिसर में आत्महत्या की खबर मिलते ही नालंदा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी वहीं कैम्प कर रहे हैं. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूर्ण नियंत्रण में बताई जा रही है. 

टॅग्स :बिहारपटनानालंदाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया